दुनिया के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में तीन भारत के शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

दुनिया के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में पहले स्थान पर दिल्ली और दूसरे स्थान पर पाकिस्तान का लाहैर है

अपडेटेड Nov 13, 2021 पर 9:28 AM

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में ठंड की शुरुआत के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। दिल्ली-NCR में तो हवा इस कदर खराब है कि यहां सांस लेना तक खतरनाक हो चुका है। हालांकि, यह हाल सिर्फ दिल्ली में पटाखे और पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की वजह से नहीं है, बल्कि चीन और पाकिस्तान का भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index – AQI) बेहद खराब हो चुका है।

इस बीच इस बीच, स्विट्जरलैंड (Switzerland) की एयर क्वालिटी इंडेक्स पर निगरानी रखने वाली संस्था IQAir की वायु गुणवत्ता और प्रदूषण शहर ट्रैकिंग सेवा ने दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी है की है जिसमें तीन शहर भारत के शामिल हैं।

टॉप 10 प्रदूषित शहरों में दिल्ली पहले स्थान पर है। वहीं दूसरा स्थान पाकिस्तान के लाहौर का है। इसी तरह बुल्गारिया का सोफिया तीसरे और भारत का कोलकाता चौथे स्थान पर है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 556 था, तो कोलकाता 177 AQI के साथ चौथे नंबर पर था। इसके अलावा मुंबई छठे नंबर पर दर्ज किया गया। इसके अलावा इस टॉप 10 की लिस्ट में पाकिस्तान का लाहौर और चीन का चेंगदू (Chengdu) शामिल है।


देखिए दुनिया के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट

दुनिया के टॉप टेन प्रदूषित शहर

1. दिल्ली, भारत (AQI: 556)

2. लाहौर, पाकिस्तान (AQI: 354)

3. सोफिया, बुल्गारिया (AQI: 178)

4. कोलकाता, भारत (AQI: 177)

5. जाग्रेब, क्रोएशिया (AQI: 173)

6. मुंबई, भारत (AQI: 169)

7. बेलग्रेड, सर्बिया (AQI: 165)

8. चेंगदू, चीन (AQI: 165)

9. स्कोप्जे, उत्तरी मैसेडोनिया (AQI: 164)

10. क्राको, पोलैंड (AQI: 160)

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।