India-Pak War: देश के इन राज्यों और शहरों में बंद रहेंगे स्कूल, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी हुई कैंसिल, चेक करें पूरी डिटेल

India-Pak War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और ड्रोन-मिसाइल हमलों के बाद देश के कई राज्यों में एहतियात के तौर पर सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। सीमा पार से पाकिस्तान के किए गए हमलों के बाद से देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है

अपडेटेड May 09, 2025 पर 10:42 AM
India-Pak War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और ड्रोन-मिसाइल हमलों के बाद देश के कई राज्यों में एहतियात के तौर पर सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं।

India-Pak War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और ड्रोन-मिसाइल हमलों के बाद देश के कई राज्यों में एहतियात के तौर पर सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। सीमा पार से पाकिस्तान के किए गए हमलों के बाद से देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के कुछ शहरों में स्कूल बंद कर दिये हैं। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। यहां जानें कहां पर क्या-क्या बंद किया गया है।

क्या-क्या बंद है और क्या खुला है – किन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक?

1. पंजाब


राज्य सरकार ने तीन दिन के लिए सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद करने के आदेश दिए हैं। बॉर्डर के पास वाले इलाकों पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

2. दिल्ली

सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कई जगहों पर सुरक्षा अभ्यास शुरू कर दिए गए हैं। राजधानी में एयरपोर्ट ऑपरेशन सामान्य है, लेकिन सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

3. राजस्थान

पश्चिमी राजस्थान के पांच जिलों में स्कूल बंद हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए हैं।

4. हरियाणा

पंचकूला जिले में स्कूल बंद हैं। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

5. पश्चिम बंगाल

कोलकाता और अन्य हिस्सों में प्राइवेट स्कूलों ने 9 मई से ही गर्मियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। रबींद्रनाथ टैगोर जयंती के चलते आज राज्य में बैंक बंद हैं।

6. जम्मू-कश्मीर

राज्य की शिक्षा मंत्री सकीना इतू ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे।

7. इंडियन एविएशन मिनिस्ट्री

भारत के 24 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑपरेशन है, हालांकि कुछ उड़ानें एयरस्पेस बदलाव और सुरक्षा कारणों से प्रभावित हुई हैं।

8. बैंकिंग सर्विस – क्या सभी राज्यों में खुलेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तय रूटीन के अलावा आज बैंकों की बंद होने के लेकर कोई स्पेशल घोषणा नहीं की है। आज पश्चिम बंगाल के अलावा देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

सीमा पर भारत का बड़ा कदम: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कड़ा जवाब

गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से LOC पर संघर्षविराम उल्लंघन और हमलों के बाद भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक भारत ने उसी स्तर और तीव्रता के साथ जवाब दिया जैसाकि पाकिस्तान ने किया। देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। केंद्र और राज्य सरकारें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

आज रात नहीं मिलेगी HDFC Bank की ऑनलाइन सर्विस, यहां जानें टाइमिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।