आखिर क्यों इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने बंद कर दिया है डिजिटल सेविंग अकाउंट खोलना? मिलते थे इतने फायदे

India Post Payments Bank: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने फिलहाल के लिए सभी माध्यमों से नया डिजिटल सेविंग बैंक अकाउंट खोलना बंद कर दिया है। हालांकि ग्राहक अभी भी आईपीपीबी से अन्य सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। डिजिटल सेविंग अकाउंट के अलावा IPPB पर बेसिक सेविंग अकाउंट, रेगुलर सेविंग अकाउंट और प्रीमियम सेविंग अकाउंट खोला जा सकता है

अपडेटेड May 30, 2023 पर 12:20 PM
IPPB ने अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है नया डिजिटल सेविंग बैंक अकाउंट खोलना।

India Post Payments Bank: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने फिलहाल के लिए सभी माध्यमों से नया डिजिटल सेविंग बैंक अकाउंट खोलना बंद कर दिया है। हालांकि ग्राहक अभी भी आईपीपीबी से अन्य सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं। डिजिटल सेविंग अकाउंट के अलावा IPPB पर बेसिक सेविंग अकाउंट, रेगुलर सेविंग अकाउंट और प्रीमियम सेविंग अकाउंट खोला जा सकता है।

18 मई को जारी हुआ था नोटिफिकेशन

IPPB ने कहा है कि उसने सभी माध्यमों से डिजिटल सेविंग अकाउंट खोलना 18 मई 2023 से बंद कर दिया है। ये अभी अस्थायी तौर पर बंद किया है। इस फैसले से मौजूदा अकाउंट होल्डर प्रभावित नहीं होंगे। उन्हें सभी मौजूदा फायदे मिलते रहेंगे। हालांकि, अभी तक IPPB के डिजिटल खाते बंद करने की वजह सामने नहीं आई है।


कैसे खोला जा सकता था डिजिटल सेविंग अकाउंट

डिजिटल बचत खाता IPPB मोबाइल ऐप के जरिए खोला जा सकता है। ऐप को किसी भी एंड्रॉइड फोन पर प्ले स्टोर से और साथ ही आईफोन यूजर्स के लिए ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे आप अपने घर से ही आराम से तुरंत खोल सकते हैं। यानी, बैंकिंग कभी भी, कहीं भी। ग्राहक जो 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं वह ये खाता खोल सकते हैं। हालांकि, उनके पास आधार और पैन कार्ड होना अनिवार्य है। इसमें एक क्यूआर कार्ड भी होता है जिसका इस्तेमाल कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया जा सकता है।

मिलते थे ये फायदे

पोस्ट की कई योजनाओं में निवेश के लिए बेहतर माना जाता है। यहां किसी भी तरह का जोखिम नहीं रहता है। इसमें अगर आप अकाउंट खुलवातें हैं तो कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसमें ग्राहक बिना किसी चार्ज के डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस अकाउंट को सिर्फ 149 रुपये खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट को ओपन कराने के लिए किसी गारंटर की भी जरूरत नहीं पड़ती है। सिर्फ आधार कार्ड के जरिए आसानी ओपन किय जा सकता था।

RBI Annual Report: फिस्कल ईयर 2023 में प्रोविजंस, फॉरेक्स गेन रिकॉर्ड हाई पर पहु्ंचा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।