अब देश के इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, ग्राहकों के पास कमाई का मौका

FD Rates: देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। BOB ने 17 मार्च से रिटेल टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर कर दी है। टर्म डिपॉजिट में यह बढ़ोतरी आम ग्राहकों और NRO और NRE के लिए भी की गई है

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 6:56 PM
देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल BOB के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है।

FD Rates: देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। BOB ने 17 मार्च से रिटेल टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर कर दी है। टर्म डिपॉजिट में यह बढ़ोतरी आम ग्राहकों और NRO और NRE  के लिए भी की गई है। बैंक ने टर्म डिपॉजिट के ब्याज में 0.25 फीसदी  की बढ़ोतरी की है। ये दरें 2 करोड़ रुपये से कमी की जमा पर लागू होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने टैक्स सेविंग टर्म डिपॉजिट के साथ-साथ बड़ौदा एडवांटेज फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी ब्याज में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब बैंक बड़ौदा की एफडी (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज भी बदल दिया है।

BOB की FD पर ब्याज

7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.50 प्रतिशत


15 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5 प्रतिशत

91 दिन से 180 दिन - आम जनता के लिए: 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5 प्रतिशत

181 दिन से 210 दिन - आम जनता के लिए: 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.75 प्रतिशत

211 दिन से 270 दिन - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.25 प्रतिशत

271 दिन और उससे अधिक और 1 साल से कम - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.25 प्रतिशत

बैंक ऑफ बड़ौदा ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

1 साल - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

1 साल से 400 दिन से अधिक - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

400 दिन से अधिक और 2 साल तक - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

2 साल से अधिक और 3 साल तक - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.25 प्रतिशत

3 साल से अधिक और 5 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.15 प्रतिशत

5 साल से अधिक से 10 साल तक - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 7.50 प्रतिशत

Jefferies के क्रिस्टोफर वुड लंबी अवधि में चीन से बेहतर मार्केट इंडिया को मानते हैं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।