देश के ये 15 बैंक इंपोर्ट कर सकते हैं सोना-चांदी, सरकार ने जारी की नई लिस्ट

Gold Silver Import: देश के 15 बैंक सोना-चांदी इंपोर्ट कर सकते हैं। सरकार ने उन सभी बैंकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हे सोना-चांदी इंपोर्ट करने की इजाजत दी है। हालांकि, 2 बैंक ऐसे हैं जिन्हें सिर्फ सोना इंपोर्ट करने की परमिशन है

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 2:42 PM
Story continues below Advertisement
Gold Silver Import: सरकार ने सोना और चांदी के इंपोर्ट करने को लेकर बैंकों की लिस्टी जारी कर की है।

Gold Silver Import: देश के 15 बैंक सोना-चांदी इंपोर्ट कर सकते हैं। सरकार ने उन सभी बैंकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हे सोना-चांदी इंपोर्ट करने की इजाजत दी है। हालांकि, 2 बैंक ऐसे हैं जिन्हें सिर्फ सोना इंपोर्ट करने की परमिशन है। ये बैंक चांदी इंपोर्ट नहीं कर सकते। ये बैंक 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2029 तक सोना-चांदी इंपोर्ट कर सकते हैं।

कॉमर्स मिनिस्ट्री के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने नया पब्लिक नोटिस जारी कर उन बैंकों की लिस्ट अपडेट कर दी है, जिन्हें सोना और चांदी इंपोर्ट करने की अनुमति दी गई है। यह नया सिस्टम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और 31 मार्च 2029 तक मान्य रहेगा। यानी, इन बैंकों को 31 मार्च 2029 तक सोना-चांदी इंपोर्ट करने की इजाजत होगी।

किन बैंकों को मिली सोना-चांदी इंपोर्ट की अनुमति?


नई लिस्ट के अनुसार कुल 15 बैंकों को सोना और चांदी दोनों का इंपोर्ट करने की मंजूरी दी गई है। इस लिस्ट में यह 15 बैंक शामिल है।

1. एक्सिस बैंक लिमिटेड (Axis Bank)

2. आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड (ICICI Bank)

3. एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC Bank)

4. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI)

5. पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)

6. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)

7. Yes Bank लिमिटेड

8. इंडसइंड बैंक लिमिटेड (IndusInd Bank)

9. Deutsche Bank

10. फेडरल बैंक लिमिटेड (Federal Bank)

11. इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)

12. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

13. Karur Vysya बैंक लिमिटेड

14. इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड

15. RBL बैंक लिमिटेड

सिर्फ सोना इंपोर्ट करने की अनुमति सिर्फ इन दो बैंकों को मिली

इसके अलावा दो बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और SBER Bank को सिर्फ सोना इंपोर्ट करने की अनुमति मिली है। ये बैंक चांदी इंपोर्ट नहीं कर सकते।

क्यों अहम है यह फैसला?

सरकार समय-समय पर सोने और चांदी के इंपोर्ट को कंट्रोल करने के लिए अधिकृत बैंकों की लिस्ट अपडेट करते हैं। इस फैसले से ज्वैलरी इंडस्ट्री और बुलियन मार्केट को फायदा होता है क्योंकि इंपोर्ट के चैनल तय हो जाते हैं। नई लिस्ट के लागू होने के बाद अब इन्हीं बैंकों के जरिए देश में गोल्ड और सिल्वर का इंपोर्ट किया जा सकेगा।

अक्षय तृतीया पर खरीदने जा रहे हैं सोना? जान लीजिए घर में कितनी रख सकते हैं गोल्ड ज्वैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।