Indiabulls Housing दे रही डिपॉजिट पर 10.15 फीसदी इंटरेस्ट कमाने का मौका, कम से कम 10,000 निवेश करना होगा

CRISIL और ICRA ने इंडियाबुल्स हाउसिंग के इस NCD इश्यू को AA रेटिंग दी है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश करना सुरक्षित है। कंपनी इश्यू से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल ग्राहकों को कर्ज देने के लिए करेगी

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 5:16 PM
एनसीडी के इस इश्यू में इंटरेस्ट का पेमेंट सालाना, मंथली या क्युमुलेटिव होगा।

Indiabulls Housing डिपॉजिट पर 10.15 फीसदी इंटरेस्ट कमाने का मौका दे रही है। उसने अपना नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर (NCD) इश्यू 3 मार्च को लॉन्च कर दिया है। यह इश्यू 100 करोड़ रुपये का है। ज्यादा अप्लिकेशन आने पर कंपनी 800 करोड़ रुपये तक का डिपॉजिट एक्सेप्ट कर सकती है। यह इश्यू एनसीडी के जरिए कुल 1,400 करोड़ रुपये जुटाने की कंपनी की कोशिश का हिस्सा है। कंपनी इस फंड के 75 फीसदी हिस्से का इस्तेमाल कर्ज देने, फाइनेंसिंग, मौजूदा कर्ज चुकाने और कंपनी से जुड़ी दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

इंटरेस्ट रेट्स के कई ऑप्शंस

इस इश्यू में एनसीडी के कई इंटरेस्ट रेट्स हैं, जो सालाना 8.88 से 10.15 फीसदी के बीच है। इस इश्यू में 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने का विकल्प हैं। कैटेगरी 1 और 2 के तहत प्रभावी इंटरेस्ट रेट 9.24 से 9.64 फीसदी के बीच है। कैटेगरी 1 संस्थागत निवेशकों के लिए है, जबकि कैटेगरी 2 नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए है। हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल इनवेस्टर्स तीसरे और रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स चौथी कैटेगरी में आते हैं। उनके लिए प्रभावी इंटरेस्ट रेट 9.64-10.15 फीसदी है।


indiabulls issue

कितनी मिली है रेटिंग?

एनसीडी के इस इश्यू में इंटरेस्ट का पेमेंट सालाना, मंथली या क्युमुलेटिव होगा। कैटेगरी 3 के तहत आने वाले निवेशकों को कंपनी अतिरिक्त 0.25 फीसदी इनसेंटिव देगी। यह ऑफर कैटेगरी 4 के तहत आने वाले इनवेस्टर्स के लिए भी है। इस इश्यू को AA रेटिंग के साथ स्टेबल आउटलुक मिला है। CRISIL Ratings और ICRA ने यह रेटिंग दी है। इस एनसीडी में कम से कम 10,000 रुपये का निवेश करना होगा। एक एनसीडी की वैल्यू 1,000 रुपये होगी।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस इश्यू को मिली एए रेटिंग इस बात का संकेत है कि यह इश्यू  सुरक्षित है। इसका मतलब है कि इनवेस्टर्स तय समय पर अपना पैसा वापस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी ने 229.38 करोड़ रुपये का मुनाफा कमया था। एक साल पहले के कंपनी के मुनाफे के मुकाबले 21 फीसदी ज्यादा है।

CRISIL रेटिंग्स ने कहा है कि इंडियाबुल्स हाउसिंग का कैपिटलाइजेशन अच्छा है। हालांकि, इसे AAA रेटिंग नहीं मिली है, जिससे सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इसलिए इसमें थोड़ा रिस्क है। सिनर्जी कैपिटल सर्विसेज के फाउंडर और एमडी विक्रम दलाल ने कहा कि जो इनवेस्टर्स थोड़ा रिस्क ले सकते हैं वे इस इश्यू में थोड़े पैसे लगा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।