Indian Bank ने ग्राहकों को दिया तोहफा, स्पेशल FD में निवेश का बढ़ाया समय, मिल रहा है 8% का ब्याज

Indian Bank Special FD: पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक (Indian Bank) अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। इंडियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार इंड सुपर 400 (Ind Super 400) और इंड सुप्रीम 300 दिन (Ind Supreme 300 days) नाम की एफडी योजनाओं में निवेश का समय बढ़ा दिया है

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 10:33 PM
Indian Bank Special FD: पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक (Indian Bank) अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है।

Indian Bank Special FD: पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक (Indian Bank) अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। इंडियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार इंड सुपर 400 (Ind Super 400) और इंड सुप्रीम 300 दिन (Ind Supreme 300 days) नाम की एफडी योजनाओं में निवेश का समय बढ़ा दिया है। अब निवेशक इनमें 31 अक्टूबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं। इंडियन बैंक की इन एफडी पर सामान्य की तुलना में अधिक ब्याज मिल रहा है।

इंड सुपर 400 दिन (Ind Super 400 days)

यह स्पेशल FD कॉलेबल एफडी है। कॉलेबल एफडी का मतलब है कि इसमें आपको समय से पहले पैसा निकालने का ऑप्शन मिलता है। इंडियन बैंक की इंड सुपर एफडी 400 दिनों की है। इस योजना  में 10,000 रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 8.00% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।


इंड सुपर 300 दिन (Ind Super 300 days)

वेबसाइट के मुताबिक स्पेशल टर्म डिपॉजिट प्रोडक्ट इंड सुपर 300 दिन (Ind Super 300 days) को 1 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था। इस एफडी पर 300 दिनों के लिए 5000 रुपये से लेकर 2 करोड़ से कम तक का निवेश कर सकते हैं। बैंक इस पर 7.05 फीसदी से लेकर 7.80 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

ये हैं इंडियन बैंक की ब्याज दरें

 

  इंडियन बैंक की FD पर ब्याज दरें
अधिकतम इंटरेस्ट रेट 7.25% (400 दिन के लिए)
1 साल के लिए 6.10%
2 साल के लिए 6.70%
3 साल के लिए 6.25%
4 साल के लिए 6.25%
5 साल के लिए 6.25%
टैक्स सेविंग FD 6.25% (5 साल के लिए)6.10% (5 साल से 10 साल के लिए)

PM Modi Exclusive Interview: ONDC डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करायेगा समान अवसर, तकनीकी क्षेत्र में लायेगा क्रांति: पीएम मोदी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।