Indian Bank Special FD: पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक (Indian Bank) अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। इंडियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार इंड सुपर 400 (Ind Super 400) और इंड सुप्रीम 300 दिन (Ind Supreme 300 days) नाम की एफडी योजनाओं में निवेश का समय बढ़ा दिया है। अब निवेशक इनमें 31 अक्टूबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं। इंडियन बैंक की इन एफडी पर सामान्य की तुलना में अधिक ब्याज मिल रहा है।
