Schengen visa for Indian Travelers: यूरोप घूमने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जर्मनी जाने के लिए शेनजेन वीजा के प्रोसेस होने का समय कम हो गया है। अब जर्मनी का वीजा मिलने में अधिकतम 8 हफ्ते का समय लगेगा। पहले इससे ज्यादा समय लग रहा था। जर्मन दूतावास के उपप्रमुख जॉर्ज एनजवीलर ने कहा कि इसे और कम करने की कोशिशें की जा रही है।
8 हफ्ते में मिल जाएगा वीजा
जर्मन दूतावास जॉर्ज ने बताया कि वह प्रोसेसिंग टाइम को और कम करने प्लान कर रहे हैं। हम इसे आज से कल में बदलना चाहते हैं लेकिन अभी इसमें थोड़ा समय लगेगा। उनकी टीम अलग-अलग तरीकों से इस पर काम कर रही है और इसका दायरा बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि उनका ज्यादातर स्टाफ मुंबई में है। अब करीब आठ सप्ताह में वीजा मिल जाता है।
क्या होता है शेंजेन वीजा? (What is Schengen visa)
यूरोप घूमने या जाने के लिए शेंजेन वीजा की जरूरत होती है। शेंजन वीजा शॉर्ट टर्म यानी करीब 90 दिन के लिए दिया जाता है। शेंजेन वीजा के जरिये यूरोप के 27 देशों घूम सकते हैं। शेंजेन वीजा में मिलने वाली देरी और कैंसिल होने के ज्यादा संभावना होने के कारण काफी लोग परेशान होते हैं। शेंजेन वीजा के साथ आप यूरोप के 27 देश घूम सकते हैं।
घूम सकते हैं यूरोप के 27 देश
जर्मनी जाने वाले भारतीय पर्यटकों में एक साल में 209% की हुई बढ़ोतरी
एक साल में भारत से जर्मनी जाने वालों की संख्या में 209 फीसदी का उछाल आया है। जर्मनी के नेशनल टूरिस्ट ऑफिस के मुताबिक 2022 में भारतीय पर्यटकों ने 6.23 लाख रातें जर्मनी में बिताईं। यह 2021 की तुलना में 209 फीसदी ज्यादा है। 2021 में यह संख्या 2 लाख थी।