Schengen visa for Indian Travelers: यूरोप घूमने का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जर्मनी जाने के लिए शेनजेन वीजा के प्रोसेस होने का समय कम हो गया है। अब जर्मनी का वीजा मिलने में अधिकतम 8 हफ्ते का समय लगेगा। पहले इससे ज्यादा समय लग रहा था। जर्मन दूतावास के उपप्रमुख जॉर्ज एनजवीलर ने कहा कि इसे और कम करने की कोशिशें की जा रही है।
