Indian Currency: देश भर में फेस्टिव सीजन का दौर चल रहा है। कल देश भर में दिवाली मनाई जाएगी। इस बीच अगर आप भी मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको आइडिया बता रहे हैं।
Indian Currency: देश भर में फेस्टिव सीजन का दौर चल रहा है। कल देश भर में दिवाली मनाई जाएगी। इस बीच अगर आप भी मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको आइडिया बता रहे हैं।
आपको सिर्फ अपनी, जेब, गुल्लक, पर्स को खंगालाना होगा। अगर आपके पास 5 रुपये का नोट निकल आया, तो समझिए कि घर से बिना निकले बाहर आपकी चांदी हो जाएगी। दरअसल, कई लोग दुर्लभ सिक्का या नोट देखते ही खरीदारी शुरू कर देते हैं। ऐसे में अगर आपके पास कोई दुर्लभ नोट या सिक्का है तो आपको लखपति बना देगा।
अगर आपके घर में 5 रुपये का यह पुराना नोट मिल जाए तो समझिए कि पलक झपकते ही आराम से 30,000 कमा सकते हैं। लेकिन इस 5 रुपये के नोट की कुछ खासियत भी है। पांच रुपये के इस नोट पर ट्रैक्टर की तस्वीर होनी चाहिए। साथ ही इसमें 786 अंक भी लिखा होना चाहि। इस नोट को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जारी किया है। ये नोट काफी रेयर माना जाता है। अगर आपके पास भी ऐसा नोट है तो आप हजारों रुपये कमा सकते हैं। ये नोट आप Coinbazzar वेबसाइट पर बेच सकते हैं।
1 रुपये नोट से मिल सकते हैं 45,000 रुपये
अगर आपके पास यह 1 रुपये का पुराना नोट रखा है तो आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। अगर आपके पास साल वर्ष 1957 में गवर्नर HM पटेल का साइन किया 1 रुपये का नोट है तो आप इसे ऑनलाइन बेच सकते हैं। इसका सीरियल नंबर 123456 है। ये नोट 45000 रुपये में बिक रहा है। ये नोट आप Coinbazzar वेबसाइट पर बेच सकते हैं।
10 रुपये का नोट दिलाएगा 25,000
अगर आपके पास 10 रुपये का ऐसा नोट जिस पर अशोक स्तंभ बना हुआ है, तो आप इससे अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 1943 में ब्रिटिश राज के समय में ऐसे दस रुपये के नोटआए थे और इन नोटों पर सी डी देशमुख के साइन हैं। इस नोट के बदले में 20-25 हजार रुपए तक मिल सकते हैं। यानी अगर आपके पास ये तीनों तरह के नोट हैं, तो आप आराम से एक लाख रुपये तक कमा सकते हैं।
कैसे करें बिक्री
सबसे पहले आपको coinbazzar.com की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद साइट पर जाकर बतौर सेलर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप अपने सिक्के की तस्वीर को ऑनलाइन अपलोड सेल पर लगा सकते हैं। वहां से इंट्रेस्टेड लोग आपसे संपर्क करेंगे और आप घर बैठे ही आप लाखों रुपये कमा सकते हैं।
(डिस्क्लेमर – यह खबर कई स्रोतों से जुटाई गई है। हिंदी मनीकंट्रोल इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।)
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।