Indian Currency: अगर आपको भी पुराने सिक्के और नोट को इकट्ठा करने का शौका है, आपका ये शौक आपको घर बैठे लखपति बना सकता है। ये पुराने नोट पर सर्कूलेशन में नहीं है। आप ऐसे ही पुराने सिक्कों या नोट को घर बैठे ऑनलाइन बेचकर लाखों रुपये कमा सकते हैं। आप 1 रुपये और 2 रुपये और 5 रुपये के सिक्कों को ऑनलाइन बोली लगाकर रातोंरात लखपति बन सकते हैं। अगर आपके पास भी 1 रुपये का ऐसा नोट है, तो आप भी बोली में 7 लाख रुपये कमा सकते हैं।
आजादी के पहले का यह नोट अगर आपके घर में पड़ा हो तो इसके जरिये आपको लाखों रुपये हासिल हो सकते हैं। यह नोट लाखों रुपये में नीलाम (Rare Notes Auctions) हो सकता है। कई ई कॉमर्स वेबसाइट्स दुर्लभ नोटों और सिक्कों के ऑनलाइन ऑक्शन की सुविधा देती हैं।
1 रुपये का ये नोट बना सकता है लखपति
करीब 26 साल पहले भारत सरकार ने 1 रुपये के नोट को बंद कर दिया गया था लेकिन जनवरी 2015 में इसे फिर से रिप्रिंट किया, जिसके बाद यह बाजार में नए रूप में आ गया। हालांकि, जो नोट आपको लखपति बना सकता है वह स्वतंत्रता से पहले का नोट है। 1 रुपये का यह नोट साल 1935 में ब्रिटिश राज के समय का नोट है, जिस पर गवर्नर जे डब्ल्यू कैली के साइन है। एक रुपये का यह नोट ब्रिटिश इंडिया में ही छपा था और चलन में था। 7 लाख रुपये में बिक रहे इस नोट की खास बात ये है कि आजादी से पहले का है। इस नोट पर ब्रिटिश इम्पेरर जॉर्ज किंग पंचम की तस्वीर छपी हुई है।
1 रुपये के ये नोट भी करवा सकते हैं कमाई
साल 1957 का 1 रुपये का नोट आपको 57,000 रुपये दिलवा सकता है। वहीं, 1966 का 1 रुपये का नोट 45000 रुपये में मिल सकता है, लेकिन कि इस पर वित्त मंत्रालय के पूर्व प्रमुख सचिव हीरूभाई एम. पटेल के हस्ताक्षर होने चाहिए। उन्होंने प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई के तहत 1977 से 1979 तक अपना कार्यकाल पूरा किया, जो इंदिरा गांधी को हराकर सत्ता में आए। यह उस समय की भारत की पहली गैर-कांग्रेसी सरकार थी।
ई-कॉमर्स वेबसाइट OLX पर एक रुपये के पुराने नोट बिक रहे हैं। इस नोट की कीमत 7 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि इस वेबसाइट पर इस तरह के यूनीक सिक्कों और नोटों की सेल चलती रहती है। इस खास नोट की कीमत इसके सेलर ने 7 लाख रुपये तय कर रखी है। जिस किसी को भी यह नोट पसंद आए, वह इसे खरीद सकता है।
(डिस्क्लेमर – यह खबर कई स्रोतों से जुटाई गई है। हिंदी मनीकंट्रोल इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।)