CWG 2022: भारतीय साइकिलिस्ट मीनाक्षी का रेस के दौरान हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, वीडियो वायरल

Meenakshi बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 10 किलोमीटर की ‘स्कैच रन’ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान एक प्रतिद्वंद्वी की साइकिल उनके ऊपर से निकल गई

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 6:02 PM
न्यूजीलैंड की खिलाड़ी साइकिल सहित मीनाक्षी के बिल्कुल ऊपर से गिरते हुए आगे छिटक गई थीं

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारतीय साइकिलिस्ट मीनाक्षी (Indian Cyclist Meenakshi) के ट्रैक पर एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीनाक्षी बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 10 किलोमीटर की ‘स्कैच रन’ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान एक प्रतिद्वंद्वी की साइकिल उनके ऊपर से निकल गई।

मीनाक्षी का ट्रैक पर रेस के दौरान एक्सीडेंट हुआ था। वह नियंत्रण खोकर दूसरे ट्रैक पर जा गिरी थीं। यह हादसा इतना अचानक हुआ कि पीछे से आ रहीं न्यूजीलैंड की खिलाड़ी भी साइकिल सहित मीनाक्षी के बिल्कुल ऊपर से गिरते हुए आगे छिटक गई थीं।

इस दुर्घटना में मीनाक्षी साइकिल से गिरने के बाद फिसलकर ट्रैक के किनारे पहुंच गई। न्यूजीलैंड की ब्रायोनी बोथा भी हादसे की चपेट में आ गईं, क्योंकि उनकी साइकिल मीनाक्षी के ऊपर से निगल गई। इसके बाद बोथा भी अपनी साइकिल से गिर गई।


ये भी पढ़ें- Bengal SSC Scam: बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर महिला ने फेंकी चप्पल

दुर्घटना के तुरंत बाद डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों राइडरों को मुकाबले से हटाया गया। मीनाक्षी को वहां से स्ट्रेचर पर ले जाया गया। इस रेस में इंग्लैंड की लौरा केनी भी शामिल थी, जो दुर्घटना के समय सबसे आगे चल रही थी।

केनी ने इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। मीनाक्षी के दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां के ली वैली वेलो पार्क में यह दो दिनों में दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले इंग्लैंड के मैट वॉल्स भी स्पर्धा के दौरान अपनी साइकिल से गिर गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।