फिक्सड डिपॉजिट या म्यूचुअल फंड? भारतीयों की क्या है निवेश के लिए पहली पसंद, सर्वे में आया सामने

भारतीय लोग Fixed Deposit नहीं, म्यूचुअल फंड को निवेश और सेविंग के लिए बेस्ट विकल्प मानते हैं

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 4:43 PM
एक रिपोर्ट के मुताबिक म्यूचुअल फंड को निवेश के लिए भारतीय नंबर वन विकल्प मानते हैं।

भारतीय लोग Fixed Deposit नहीं, म्यूचुअल फंड को निवेश और सेविंग के लिए बेस्ट विकल्प मानते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक म्यूचुअल फंड को निवेश के लिए भारतीय नंबर वन विकल्प मानते हैं। स्क्रिपबॉक्स ने 620 से अधिक वयस्कों के साथ एक सर्वे कराया जिसमें कई तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट में कह गया है कि इस साल म्यूचुअल फंड देश में नंबर 1 वित्तीय निवेश साधन के रूप में उभरा है। सेविंग अकाउंट या फिक्सड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाने की जगह लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करने को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं।

रिपोर्ट की खास बातें

57% ने अपने आप को सेविंग करने वाल माना। 43% का मानना है कि वह सक्रिय निवेशक हैं। सर्वेक्षण के अनुसार न केवल आर्थिक रूप से लोग बचत से ज्यादा निवेश पर अधिक फोकस कर रहे हैं।


60% का मानना है कि निवेश की मानसिकता में बदलाव कई कारणों से आया है जिसमें मुद्रास्फीति, संभावित मंदी, साथ ही साथ महामारी द्वारा लाई गई अनिश्चितता शामिल है।

रिपोर्ट में 27% का दावा है कि उन्होंने पिछले साल अपने खर्च में कमी की है। 50% अपनी आय का 10 से 30 प्रतिशत के बीच सेव कर रहे हैं।

निवेश के बारे में 23% ने माना कि पिछले साल में सक्रिय रूप से निवेश करना शुरू कर दिया है और 20% इस साल ने सक्रिय रूप से निवेश करना शुरू कर दिया है। मौजूदा निवेशकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

30% ने इस साल 2021 के समान अपने टॉप 2 टारगेट में इमरजेंसी फंड बनाने का भी निर्णय लिया। इसमें रिटयर होने के बाद के लिए फंड और एजुकेशन शामिल है। बीते साल बच्चों को एजुकेशन को रिटायरमेंट की तुलना में अधिक प्रमुखता दी थी।

रिपोर्ट में पुरुषों और महिलाओं के वित्तीय टारगेट को चुनने के तरीके में अंतर पर भी प्रकाश डाला है। बच्चों की शिक्षा के लिए बचत 36 फीसदी महिलाओं के लिए टॉप 2 प्राथमिकताओं में शामिल है। हालांकि, पुरुषों ने महिलाओं की तुलना में अधिक निवेश करना जारी रखा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महिलाओं की निवेळ की गई रकम पिछले साल से 4 गुना हुई है।

Nykaa Share Price: नायका चला जोमैटो की चाल हिट किया ऑल टाइम लो, क्या करें निवेशक!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।