Get App

Indian Oil ने रूस से भारी डिस्काउंट पर खरीदा 30 लाख बैरल कच्चा तेल, मई महीने में होगी डिलीवरी

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने रूस (Russia) से भारी डिस्काउंट पर करीब 30 लाख बैरल कच्चा तेल (Crude oil) खरीदा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2022 पर 9:02 PM
Indian Oil ने रूस से भारी डिस्काउंट पर खरीदा 30 लाख बैरल कच्चा तेल, मई महीने में होगी डिलीवरी
Indian Oil ने 25 डॉलर प्रति बैरल की छूट पर रूस से तेल खरीदा है

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने रूस (Russia) से भारी डिस्काउंट पर करीब 30 लाख बैरल कच्चा तेल (Crude oil) खरीदा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। Indian Oil ने यह खरीदारी ऐसे समय में की है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते काफी ऊंचे स्तर पर हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन ऑयल ने मई महीने की डिलीवरी के लिए रूसी क्रूड को उस दिन के अंतरराष्ट्रीय क्रूड की कीमत से करीब 20 से 25 डॉलर प्रति बैरल की छूट पर खरीदा है।

अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, जिसके बाद रूस ने भारत सहित कई अन्य तेल आयातक देशों को डिस्काउंट पर क्रूड और अन्य वस्तुओं की पेशकश शुरू कर दी है।

इस शर्त पर रूस से भारत ने खरीदा तेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें