FD Rate: अब इस पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank - IOB) ने Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है। IOB बैंक एफडी पर अधिकतम 7.3 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये रेट बैंक 444 दिनों की एफडी पर दे रहा है। साथ ही तीन साल से अधिक की FD पर बैंक7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक की नई दरें 10 दिसंबर 2022 से लागू होंगी।
बैंक ने इससे पहले नवंबर में अपनी एफडी की दरों को रिवाइज किया था। बैंक 7 दिनों से 45 दिनों की FD पर 3.75%, 46-90 दिनों की एफडी के लिए 4.05%, 91-179 दिनों की एफडी के लिए 4.2% का ब्याज मिल रहा है। 180-269 दिनों की जमा पर 4.85% का ब्याज मिलता है। 270 दिनों की एफडी लेकिन एक साल से कम की एफडी पर 6.4% का ब्याज मिल रहा है। एक 6.55% का ब्याज 444 दिनों की FD पर मिल रहा है। तीन साल से ऊपर की एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 2 साल से अधिक और 3 साल से कम की एफडी पर 6.4 फीसदी का ब्याज मिलता है।
यदि आप सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 444 दिनों की एफडी योजना में 3 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 7.4% की दर से रिटर्न 26,846 रुपये और मैच्योरिटी पर 3,26,846 रुपये मिलेंगे।
IOB ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।