Get App

अब इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, मोटी कमाई का मौका

FD Rate: अब इस पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank - IOB) ने Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है। IOB बैंक एफडी पर अधिकतम 7.3 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये रेट बैंक 444 दिनों की एफडी पर दे रहा है। साथ ही तीन साल से अधिक की FD पर बैंक7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक की नई दरें 10 दिसंबर 2022 से लागू होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2022 पर 8:07 PM
अब इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, मोटी कमाई का मौका
FD Rate: अब इस पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक ने Fixed Deposit पर ब्याज बढ़ा दिया है।

FD Rate: अब इस पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank - IOB) ने Fixed Deposit (FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है। IOB बैंक एफडी पर अधिकतम 7.3 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये रेट बैंक 444 दिनों की एफडी पर दे रहा है। साथ ही तीन साल से अधिक की FD पर बैंक7.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक की नई दरें 10 दिसंबर 2022 से लागू होंगी।

ये हैं दरें

बैंक ने इससे पहले नवंबर में अपनी एफडी की दरों को रिवाइज किया था। बैंक 7 दिनों से 45 दिनों की FD पर 3.75%, 46-90 दिनों की एफडी के लिए 4.05%, 91-179 दिनों की एफडी के लिए 4.2% का ब्याज मिल रहा है। 180-269 दिनों की जमा पर 4.85% का ब्याज मिलता है। 270 दिनों की एफडी लेकिन एक साल से कम की एफडी पर 6.4% का ब्याज मिल रहा है। एक 6.55% का ब्याज 444 दिनों की FD पर मिल रहा है। तीन साल से ऊपर की एफडी पर 6.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 2 साल से अधिक और 3 साल से कम की एफडी पर 6.4 फीसदी का ब्याज मिलता है।

IOB एफडी कैलकुलेटर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें