FD Rates: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। ये नई दरें 15 नवंबर 2023 से लागू हो गई है। इंडियन ओवरसीज बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने एक साल से अधिक लेकिन 2 साल से कम की एफडी पर ब्याज दरें 0.30 फीसदी बढ़ा दी है। पहले बैंक इस पीरियड की एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज दे रहा था और अब इस पर 6.80 फीसदी ब्याज दे रहा है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने 444 दिनों की एफडी पर भी ब्याज घटाकर 7.25 फीसदी की जगह 7.10 फीसदी कर दिया है। ये हैं इंडियन ओवरसीज बैंक की एफडी पर नई ब्याज दरें।
444 दिन के लिए मिलेगा 7.25% की जगह 7.10 फीसदी ब्याज
इंडियन ओवरसीज बैंक की 444 दिनों की एफडी पर अभी तक 7.25 फीसदी ब्याज मिल रहा था। अब इसे घटाकर 7.10 फीसदी कर दिया गया है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को स्टैंडर्ड रेट से एडिशनल 0.50 फीसदी और अपने सुपर वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 फीसदी का ब्याज देना जारी रखेगा।
इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्याज दरें
इंडियन ओवरसीज बैंक के नई एफडी दरें अब ये हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक ग्राहकों को 7 दिन से 14 दिन की एफडी पर 4 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं, 15 दिन से 29 दिन की एफडी पर 4 फीसदी ब्याज ही मिल रहा है। 30 दिन से 45 दिन की एफडी पर 4.25 फीसदी और 46 दिन से 60 दिन की एफडी पर 4.25 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
इंडियन ओवरसीज बैंक 61 दिन से 90 दिन की एफडी पर 4.25 फीसदी, 91 दिन से 120 दिन की एफडी पर 4.50 फीसदी और 121 दिन से 179 दिन की एफडी पर 4.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक 180 दिन से लेकर 269 दिन की एफडी पर 4.95 फीसदी, 270 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 5.35 फीसदी और 1 साल से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज की जगह अब 6.80 फीसदी ब्याज देगा। बैंक ने 1 साल से लेकर 2 साल से कम और 444 दिनों की एफडी पर ब्याज रिवाइज किया है।