Sprayking Agro Equipment: शुरुआती कारोबार में शेयर ने हिट किया अपर सर्किट, सब्सिडियरी के IPO को मंजूरी से मिला बूस्ट

Sprayking Agro Equipment शेयर अपने 52 सप्ताह के लो से अब तक 823 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है। स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट के शेयर के लिए लोअर प्राइस बैंड 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 220.10 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले 6 माह में 93 प्रतिशत चढ़ा है। सब्सिडियरी नर्मदेश ब्रास इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आईपीओ के जरिए फंड जुटाए जाने को बोर्ड की मिली मंजूरी को लेकर स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट ने शेयर बाजारों को सूचना दे दी है

अपडेटेड Nov 20, 2023 पर 4:08 PM
Sprayking, नर्मदेश ब्रास इंडस्ट्रीज में मेजॉरिटी स्टेकहोल्डर है।

20 नवंबर को शुरुआती कारोबार में स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट लिमिटेड (Sprayking Agro Equipment Ltd) के शेयर में 5 प्रतिशत का उछाल आया और यह अपर सर्किट को हिट कर गया। इसके पीछे वजह है कंपनी की सब्सिडियरी नर्मदेश ब्रास इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आईपीओ के जरिए फंड जुटाए जाने को स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट के बोर्ड की मंजूरी मिलना। इसके चलते 20 नवंबर को शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 240.65 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज करता हुआ 52 सप्ताह के उच्च स्तर और अपर प्राइस बैंड 243.20 रुपये को हिट कर गया। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 25.08 रुपये है, जो 11 जनवरी 2023 को देखा गया था।

इस तरह शेयर अपने 52 सप्ताह के लो से अब तक 823 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है।कारोबार खत्म होने पर शेयर लगभग फ्लैट लेवल पर 232 रुपये पर सेटल हुआ है। स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट के शेयर के लिए लोअर प्राइस बैंड 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 220.10 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले 6 माह में 93 प्रतिशत चढ़ा है।

सब्सिडियरी में मेजॉरिटी स्टेकहोल्डर है स्प्रेकिंग


सब्सिडियरी नर्मदेश ब्रास इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आईपीओ के जरिए फंड जुटाए जाने को बोर्ड की मिली मंजूरी को लेकर स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट ने शेयर बाजारों को सूचना दे दी है। कंपनी का कहना है कि फंड को कारोबार में वृद्धि और बिजनेस ऑपरेशंस के विस्तार के लिए जुटाया जा रहा है। Sprayking, नर्मदेश ब्रास इंडस्ट्रीज में मेजॉरिटी स्टेकहोल्डर है।

Sunrest Lifescience IPO Listing: शेयरों की फ्लैट शुरुआत, आईपीओ के पैसों का ऐसे होगा इस्तेमाल

2005 में शुरू हुई थी कंपनी

Sprayking Agro Equipment को साल 2005 में शुरू किया गया था। कंपनी फिटिंग, फोर्जिंग इक्विपमेंट, ट्रांसफॉर्मर पार्ट्स और अन्य कस्टमाइज्ड ब्रास कंपोनेंट्स सहित ब्रास कंपोनेंट और पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस में है। यह कॉपर फोर्जिंग प्रोडक्ट्स में विशेषज्ञता रखती है। स्प्रेकिंग, कृषि स्प्रेयर पार्ट्स और गार्डेनिंग फिटिंग्स, एक्सट्रूडेड ब्रास रॉड्स, ब्रास फिटिंग्स और लेड फ्री ब्रास फिटिंग्स और फोर्जिंग स्पेशिएलिटी की मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग के कारोबार में भी है। कंपनी की भारत के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात में भी मौजूदगी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।