Indian Railway: रेलवे 10 जून से कर रहा है ट्रेनों में बड़ा बदलाव, करोड़ों यात्रियों पर पडे़गा असर

Indian Railway Train Time Table: भारतीय रेलवे ने कल 10 जून से कई ट्रेनों के टाइम टेबल को बदल दिया है। रेलवे के मुताबिक कई ट्रेनों के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। अगर आप भी 10 जून के बाद से ट्रेनों में सफर कर रहे हैं तो पहले उनका टाइम टेबल जरूर चेक कर लें। भारतीय रेलवे का यह रिवाइज शेड्यूल 10 जून से लागू होगा

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 4:45 PM
Indian RailwayTrain Time Table: भारतीय रेलवे ने कल 10 जून से कई ट्रेनों के टाइम टेबल को बदल दिया है।

Indian Railway Train Time Table: भारतीय रेलवे ने कल 10 जून से कई ट्रेनों के टाइम टेबल को बदल दिया है। रेलवे के मुताबिक कई ट्रेनों के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। अगर आप भी 10 जून के बाद से ट्रेनों में सफर कर रहे हैं तो पहले उनका टाइम टेबल जरूर चेक कर लें। भारतीय रेलवे का यह रिवाइज शेड्यूल 10 जून से लागू होगा। भारतीय रेलवे ने बताया कि ट्रेन शेड्यूल में यह बदलाव 10 जून 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक लागू रहेगा।

ट्रेन संख्या 12617-एर्नाकुलम जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन डेली लक्षद्वीप एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन अपने समय से 3.15 मिनट पहले रवाना होगी। यह ट्रेन अब एर्नाकुलम जंक्शन से 10.10 बजे रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 12618 - हजरत निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जंक्शन मंगला लक्षद्वीप डेली एक्सप्रेस 10.25 बजे एर्नाकुलम जंक्शन पहुंचेगी।


ट्रेन संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 35 मिनट देरी से चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से 14.40 बजे निकलेगी।

ट्रेन संख्या 12432- हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस- 2 घंटे 15 मिनट की देरी से चलेगी। यह ट्रेन रविवार, मंगलवार और बुधवार को 01.50 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल पहुंचती है।

ट्रेन संख्या 22149 - एर्नाकुलम जंक्शन - पुणे जंक्शन पाक्षिक एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन 3 घंटे पहले रवाना होगी। रविवार और शुक्रवार को एर्नाकुलम जंक्शन से रवाना होगी।

ट्रेन नंबर- 22655 एर्नाकुलम जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट ट्रेन भी 3 घंटे पहले रवाना होगी।

ट्रेन नंबर- 12217 कोचुवेली-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 4 घंटे 20 मिनट पहले रवाना होगी। कोचुवेली से सोमवार और शनिवार को चलेगी।

ट्रेन संख्या-12483 कोच्चुवेली-अमृतसर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 4 घंटे 20 मिनट पहले रवाना होगी।

ट्रेन नंबर- 20923 तिरुनेलवेली जंक्शन-गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक हमसफर सुपरफास्ट 2 घंटे 45 मिनट पहले रवाना होगी।

HAL Share Price: स्टॉक स्प्लिट के चलते रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर, ये है कंपनी की योजना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।