Indian Railway: भारतीय रेलवे (Indian Railway) से रोजना लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग ट्रैवल करते हैं। रेलवे अपने हर यात्री की जरूरतों का ध्यान रखने की पूरी कोशिश करती है। ट्रेनों में बच्चों से लेकर सीनियर सिटीजन सभी सफर करते हैं। रेलवे सीनियर सिटीजन को खास बेनेफिट देता है। अगर आप अपने सीनियर सिटीजन पेरेंट्स के लिए रेलवे का लोअर बर्थ बुक करते हैं लेकिन नही मिलती। यहां आपको तरीका बता रहे हैं।
सीनियर सिटीजन को मिलती है लोअर बर्थ
रेलवे की तरफ से सीनियर सिटीजन को राहत देने के लिए कई नियम बनाए गए हैं। इससे उनकी यात्रा आसान बनती है। सीनियर सिटीजन के लिए लोअर बर्थ बुक किये जा सकते हैं। IRCTC ने सीनियर सिटीजन को आसानी से लोअर बर्थ अलॉट करने की जानकारी दी। एक यात्री ने ट्वीट में कहा था कि उन्होंने अपने अंकल के लिए ट्रेन टिकट बुक किया था और उसमें लोअर बर्थ को प्राथमिकता दी थी क्योंकि उनके पैरों में समस्या थी लेकिन इसके बाद भी रेलवे ने उन्हें अपर बर्थ दी।
रेलवे ने बताया कि कैसे करनी है सीनियर सिटीजन के लिए लोअर बर्थ बुक
यात्री के ट्विट का जवाब देते हुए रेलवे ने लिखा है कि अगर आप सामान्य कोटे के तहत टिकट बुक करते हैं तो उसमें सीट का अलॉटमेंट सीट होने पर ही मिलता है। अगर सीट नहीं होगी, तो नहीं मिलेगी। अगर आप Reservation Choice Book only if lower berth is allotted के तहत बुकिंग करेंगे तो आपको लोअर बर्थ मिल जाएगी।
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलती है लोअर बर्थ
रेलवे ने बताया कि सामान्य कोटे के तहत बुकिंग करने वालों को सीट का अलॉटमेंट तभी किया जाता है जब सीट होती हैं। ये सीट पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिलती हैं। सामान्य कोटे में सीट मिलने में किसी का भी मानवीय हस्तक्षेप नहीं होता है। हालांकि, आप लोअर बर्थ के लिए टीटीई से संपर्क कर सकते हैं और अपने लिए लोअर बर्थ के लिए बात कर सकते हैं। अगर लोअर बर्थ उपलब्ध होगी तो आपको मिल जाएगी।