IRCTC Refund Rules: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है जब आपको चार्ट तैयार होने के बाद अपना कन्फर्म टिकट कैंसिल करना पड़ा हो? अगर हां, तो ट्रेन टिकट रिफंड से जुड़ी यह जानकारी आपके भी काम आ सकती है। आईआरसीटीसी के नियमों के मुताबिक कुछ स्थितियों में कन्फर्म टिकट कैंसिल करने पर ट्रेन यात्रियों को पूरा पैसा वापस कर दिया जाता है। आपने कई लोगों से ये बात सुनी होगी कि चार्ट बनने के बाद कन्फर्म ट्रेन टिकट को कैंसिल नहीं किया जा सकता है। अगर आप कैंसिल करते हैं तो आपको ट्रेन टिकट का पैसा वापिस नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं क्या कहते हैं रेलवे के नियम..
भारतीय रेलवे के कैंसिल टिकट को लेकर नियम
आईआरसीटीसी के रिफंड नियमों के मुताबिक कुछ मामलों में चार्ट तैयार होने के बाद कन्फर्म टिकट कैंसिल करते हैं, तो आपको पूरा पैसा वापस मिल सकता है। ऐसे में यात्री को पैसे वापिस पाने के लिए टीडीआर यानी टिकट डिपॉजिट रसीद (TDR – Ticket Deposit Receipt) दाखिल करने की सुविधा है। हालांकि, पूरा रिफंड पाने के लिए टिकट कैंसिल करने का कारण मायने रखता है।
आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टीडीआर (TDR) कैसे फाइल करें
सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/nget/train) पर जाना होगा।
अब आपको इस वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
बुक टिकट सेक्शन में जाना होगा।
अब यहां से टिकट कैंसिल कराना होगा।
अब आपको सर्विस टैब में फाइल टिकट डिपॉजिट रिसीट सेक्शन में आना होगा।
नया वेबपेज खुलने पर आपको My Transactions टैब पर File TDR पर क्लिक करना होगा।
रिक्वेस्ट रजिस्टर करने के बाद टीडीआर फाइल करके सबमिट करना होगा।
आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप पर टीडीआर कैसे फाइल करें।
सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप ओपन करना होगा।
अब आपको ऐप में लॉग इन करना होगा।
अब आपको अपनी ट्रेन का चुनाव करना होगा।
अब आपको माय बुकिंग्स पर क्लिक करना होगा।
अब जिस ट्रेन टिकट को आप कैंसिल करना चाहते हैं उसे चुनें और उस पर क्लिक करें।
अब आपको थ्री डॉट मेन्यू बटन पर क्लिक करना होगा।
आपको ऊपर Cancel पर क्लिक करना होगा।
कैंसिलेशन के बाद आपको ट्रेन पेज के मुख्य डैशबोर्ड पर वापस जाना होगा।
यहां आपको 'File TDR' पर क्लिक करना होगा।
ट्रेन टिकट का चयन करने के बाद आपको टीडीआर रिक्वेस्ट देने का कारण बताना होगा।
आप ड्रॉप डाउन मेनू से कोई भी कारण चुन सकते हैं।