Indian Railway/IRCTC: ज्यादातर लोग नए साल पर मां वैष्णो माता के दर्शन के साथ करते हैं। वह इसके लिए महीनों पहले बुकिंग भी करा लेते है, ताकि नए साल के पहले दिन वह माता के दर्शन कर रहे हों। काफी सारे लोग नए साल पर वैष्णो देवी की यात्रा पर जाते हैं। अगर आपका भी परिवार और दोस्तों के साथ 2,900 रुपये में वैष्णों देवी घूमने का प्लान है तो आपके लिए सबसे सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है।
2,845 रुपये में मिलेंगी ये सभी सर्विस
IRCTC के माता वैष्णो देवी के टूर पैकेज में उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन की नॉन एसी स्लीपर क्लास की टिकट मिलेगी। साथ ही IRCTC आईआरसीटी गेस्ट हाउस कटरा में आपको 2 दिन और एक रात रहने के लिए AC कमरा मिलेगा। इसके अलावा आपको खाने में दो ब्रेकफास्ट और कटरा के गेस्ट हाउस में कमरा मिलेगा। साथ ही लाने और और ले जाने के लिए शेयरिंग बेसिस पर गाड़ी मिलेगी।
यात्री के पहले दिन न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 8:30 बजे से शुरू होगी। रात भर का सफर करने के बाद आप दूसरे दिन कटरा पहुंचेंगे, वहां से आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा सकते हैं। तीसरे दिन कटरा से शाम 6 बजे आपकी वापसी की ट्रेन की टिकट होगी। आप फिर रात भर का सफर कर दिल्ली आ जाएंगे।
IRCTC का टूर पैकेज 2845 रुपये में मिल जाएगा। आप घर बैठे इसकी बुकिंग कर सकते हैं। IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com से टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। सिंगल रूम में रहने के लिए आपको प्रति व्यक्ति के हिसाब से 5,330 रुपये देने होंगे। डबल शेयरिंग रूम के लिए 3240 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे। ट्रिपल शेयरिंग के लिए 2845 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे। वहीं, अगर आपके पास 5 से 11 साल के बच्चे हैं तो प्रति बेड के हिसाब से आपको 1835 रुपये अलग से देने होंगे।
सर्दियों में वैष्णो देवी जाने का है अपना मजा
सर्दियों में माता वैष्णो देवी और कश्मीर घूमने का अपना मजा है। आपकी इसी ख्वाहिश को पूरी करने के लिए IRCTC आपके लिए सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC के 2,845 रुपये के टूर पैकेज में मां वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं। इस पैकेज में आपको ट्रेन का टिकट और होटल में रहने और खाने की पूरी सुविधा मिलेगी। हालांकि, कई बार पीक समय में पैकेज बुक करने पर नहीं मिलता, तो ऐसे में आपको पहले IRCTC के हेल्पसेंटर पर फोन करके पता करना होगा क्योंकि नए साल के लिए बुकिंग पीक पर होती है।