Indian Railway: ज्यादातर लोग लंबी दूरी के लिए ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। इसके कई कारण हैं क्योंकि ट्रेन में रात के समय यात्रा करने में थकावट नहीं होती क्योंकि यात्री बर्थ पर सो सकता है। कई बार रात के समय सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन मिस होने, सोए रहने या छूट जाने का डर हमेशा बना रहता है। रेलवे ने इस समस्या का भी समाधान निकाला है। आपको अब ट्रेन छूटने के डर से परेशान नहीं होगा और आप आराम से सो भी पाएंगे। आइए जानते हैं रेलवे रात में सफर करने वाले यात्रियों को कौनसी खास सुविधा दे रहा है।
नहीं लगेगा रात में ट्रेन में डर
भारतीय रेलवे (Indian Railways) डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म की सर्विस देता है। अक्सर देखने में आया है कि रात के समय सफर के दौरान यात्री सो गए हैं और उनका स्टेशन निकल जाता है या छूट गया है। रेलवे ने यात्रियों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए, उनकी परेशानी का हल निकाला है। ये परेशानी ज्यादातर रात के समय यात्रा कर रहे यात्रियों को होती है।
सफर के दौरान आराम से सो पाएंगे
रेलवे ने 139 नंबर की पूछताछ सर्विस दे रहा है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री 139 नंबर के इंक्वायरी सिस्टम पर अलर्ट की सर्विस ले सकते हैं। इस सर्विस के तहत रेलवे आपको स्टेशन आने से 20 मिनट पहले अलर्ट भेजेगा। ताकि, आप उतरने की तैयारी कर सको। अपना सामान इकट्ठा करो और स्टेशन पर उतर जाओ।
डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म सर्विस लेने के लिए यात्रियों को IRCTC की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करना होगा। कॉल रिसीव होने पर अपनी भाषा चुने और फिर डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नंबर और फिर 2 नंबर पर क्लिक करें। वह आपसे आपका 10 नंबर का PNR पूछेगा जिसके बाद आप कंफर्म करोगे। फिर आपका अलार्म सेट कर देगा। कंन्फर्मेशन का SMS आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। फिर आपको रेलवे अलार्म के जरिये जगाएगी। तो फिर आप रात में सफर करने को लेकर परेशान नहीं होंगे।