Silver Price Today: चांदी की कीमतों में तीसरी दिन गिरावट देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में घरेलू मांग कमजोर होने और वैश्विक स्तर पर मुनाफावसूली के कारण चांदी में ₹8,900 प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट देखी गई थी। दिल्ली और मुंबई के सर्राफा बाजारों में चांदी की खुदरा कीमतें ₹2,35,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई हैं। बाजार पिछले तीन सत्रों से लगातार एक ही दायरे में कारोबार कर रहा है।
किस शहर में क्या है ताजा रेट, करें चेक
अंतराष्ट्रीय और वायदा बाजार में चांदी में तेजी
सर्राफा बाजार के मुकाबले वैश्विक बाजार और वायदा बाजार में सोने-चांदी की चाल बिल्कुल अलग दिखी। कोमेक्स पर सोना 1.86 फीसदी उछलकर 4080 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया। इसमें 74 डॉलर प्रति औंस की तेजी आई। वहीं चांदी 2.39 फीसदी उछलकर 59 डॉलर प्रति औंस के पार कारोबार करने लगी।
बुधवार को चांदी की कीमत 59 डॉलर प्रति औंस से कुछ कम रही। दरअसल अमेरिका में मुद्रास्फीति के उम्मीद से कम आंकड़ों के कारण व्यापारियों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों को कम कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के बावजूद आभूषण विक्रेताओं और औद्योगिक खरीदारों की सुस्त मांग के कारण घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाव बना हुआ है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में गोल्ड-सिल्वर की चाल घरेलू मांग, वैश्विक आर्थिक संकेतों और अमेरिकी फेड की नीतियों पर काफी हद तक निर्भर करेगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।