Indian Railway: रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कोरोना महामारी के चलते बंद पड़ी ट्रेनों को फिर से शुरू किया जा रहा है। 21 जून यानी आज से 50 स्पेशल ट्रेनों को फिर से चलाया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। इसी कारण रेलवे ने ट्रेनों को फिर से चलाना शुरू किया है। इसके अलावा 25 जून से समर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनल तक 25 जून को ट्रेन चलाई जाएगी। इससे पूर्वी यूपी की तरफ से मुंबई जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। जानें आज से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट..
ये ट्रेन आज से होंगी शुरू
बिलासपुर जंक्शन- नई दिल्ली एक्सप्रेस
जम्मू तवी- योगनगरी रिषिकेश एक्सप्रेस
छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस
फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस
नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस
नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस
नई दिल्ली-अमृतसर जंक्शन शताब्दी एक्स्परेस
दिल्ली जंक्शन-कोटद्वारा शताब्दी एक्सप्रेस
चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू तवी दुरंतो
माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली श्री शक्ति
मांग के मुताबिक बढ़ाई जा रही ट्रेनों की संख्या
रेलवे यात्रियों की मांग और कॉमर्शियल जरूरतों के मुताबिक धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा 1-18 जून के बीच जोनल रेलवेज को 660 अतिरिक्त मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की मंजूरी मिल चुकी है।