Get App

Indian Railways: रेलवे ने आज से शुरू की शताब्दी समेत 50 स्पेशल ट्रेनें, इन राज्यों के यात्रियों को होगा फायदा

21 जून यानी आज से 50 स्पेशन ट्रेनों को फिर से चलाया जाएगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2021 पर 3:14 PM
Indian Railways: रेलवे ने आज से शुरू की शताब्दी समेत 50 स्पेशल ट्रेनें, इन राज्यों के यात्रियों को होगा फायदा

Indian Railway: रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कोरोना महामारी के चलते बंद पड़ी ट्रेनों को फिर से शुरू किया जा रहा है। 21 जून यानी आज से 50 स्पेशल ट्रेनों को फिर से चलाया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। इसी कारण रेलवे ने ट्रेनों को फिर से चलाना शुरू किया है। इसके अलावा 25 जून से समर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनल तक 25 जून को ट्रेन चलाई जाएगी। इससे पूर्वी यूपी की तरफ से मुंबई जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। जानें आज से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट..

ये ट्रेन आज से होंगी शुरू

बिलासपुर जंक्शन- नई दिल्ली एक्सप्रेस

जम्मू तवी- योगनगरी रिषिकेश एक्सप्रेस

लखनऊ-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस

छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें