Indian Railway: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा इन ट्रेनों का टाइम, चेक कल लें लिस्ट

अगर आप भी 1 अक्टूबर से ट्रेन से यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की खबर है

अपडेटेड Oct 01, 2021 पर 2:28 PM
Story continues below Advertisement

अगर आप भी 1 अक्टूबर से ट्रेन से यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की खबर है। भारतीय रेलवे ने (Indian Railway) ट्रेनों के टाइम टेबल और शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। साथ ही कई ट्रेनों के नंबर भी बदल गए हैं। भारतीय रेलवे दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के कारण ट्रेनों की संख्या भी बढ़ा रहा है।

इंडियन रेलवे में हर साल जुलाई में देशभर की ट्रेनों के टाइम-टेबल में बदलाव किया जाता है, लेकिन कोरोना की वजह से यह बदलाव 1 अक्टूबर तक टाल दिया गया। अब रेलवे 1 अक्टूबर से नया टाइम टेबल लागू कर रहा है।

शान-ए-भोपाल में बदलाव नहीं

रेलवे के मुताबिक आगरा से गुजरने वाली शान-ए-भोपाल और शाताब्दी एक्सप्रेस के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। श्रीधाम एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का समय बदल सकता है।

ट्रेनों के समय में 5 से 10 मिनट का हो सकता है बदलाव 

आगरा से गुजरने वाली कई सुपर फास्ट ट्रेनों के समय में 5 से 10 मिनट का बदलाव हो सकता है। इन ट्रेनों में गोवा एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, आंध्र एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, अमृतसर-नागपुर एक्सप्रेस, पंजाब मेल, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस आदि शामिल है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।