Indian Railways: रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए अच्छी खबर! अब ट्रेन में सफर करने के लिए नहीं चाहिए होगी ट्रेन टिकट, जानें कैसे

Indian Railway Rules: कई बार किसी यात्री के पास ट्रेन में यात्रा करने के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती या ट्रेन टिकट कन्फर्म नहीं हो पाती

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 10:41 AM
अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है, तो आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं।

Indian Railway Rules: कई बार किसी यात्री के पास ट्रेन में यात्रा करने के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती या ट्रेन टिकट कन्फर्म नहीं हो पाती और वह तब भी ट्रेन में सफर करता, तो रेलवे उस व्यक्ति पर भारी जुर्माना लगाता है। कई बार TTE आपको ट्रेन की टिकट भी बनाकर देता है। अब आप उस पेनाल्टी या टिकट के पैसों को को कार्ड के जरिये पे कर सकते हैं। रेलवे ने अपनी इलेक्ट्रॉनिक सर्विस यानी POS को 4G सर्विस से जोड़ दिया है ताकि पेमेंट में किसी तरह की परेशानी न हो।

नहीं मिली ट्रेन की टिकट – तब भी कर सकते हैं सफर

रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है और आपको ट्रेन से कहीं जाना है तो आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ही ट्रेन में चढ़ सकते हैं। हालांकि, उसके बाद आपको अपनी टिकट के लिए तुरंत टिकट चेक करने वाले कर्मचारी से मिलना होगा। ये सर्विस सिर्फ इमरजेंसी के समय ही मिलती है। परिवार या ग्रुप में आप इस तरीके से सफर नहीं कर पाएंगे।


TTE बना कर देगा ट्रेन टिकट

आप टिकट चेकर के पास जाकर बहुत ही आसानी से टिकट बनवा सकते हैं। यह नियम रेलवे (Indian Railway Rule) ने ही बनाया है। इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेकर तुरंत टिकट चेकर यानी TTE से संपर्क करना होगा। फिर TTE आपके डेस्टिनेशन पॉइंट तक का टिकट बना देगा।

अब TTE के पास होगी 4G POS मशीन

रेलवे बोर्ड के मुताबिक अधिकारियों के पास प्वाइंट ऑफ सेलिंग यानी POS मशीन में 2G सिम लगे होते हैं, जिसके कारण कई बार दूर-दराज के इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क की समस्या रहती है, लेकिन अब आपको नेटवर्क की वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। इन मशीनों के लिए रेलवे 4G सिम की सुविधा शुरू की जा रही है, जिससे आप आसानी से पेमेंट कर सकेंगे।

ट्रेन की टिकट की पेमेंट कार्ड से कर पाएंगे

रेलवे ने यह एक नया कदम उठाया है। अब आप कैश की जगह अपने डेबिट कार्ड से ट्रेन का किराया या जुर्माना भर सकते हैं। यानी, अब अगर आपके पास ट्रेन का टिकट नहीं है तो आप ट्रेन में चढ़ने के बाद कार्ड से पेमेंट करके टिकट बनाव सकते हैं या जुर्माना भी भर सकते हैं।

Share Market Live - सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 18,500 के नीचे खुला, फोकस में Max Financial, IOC, HFCL

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।