Indian Railway: भारतीय रेलवे ने वैष्णो देवी की आध्यात्मिक यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। इससे यात्री माता वैष्णो के दर्शन बजट में कर सकते हैं। भारतीय रेलवे का टूर पैकेज सात रातों और आठ दिनों तक के लिए है। इसके तहत यात्री भारत गौरव ट्रेन के जरिये 25 जून 2023 से यात्रा शुरू कर सकते हैं। भारत गौरव पर्यटन ट्रेन में कुल 790 यात्री बैठ सकते हैं। इस खास टूर पैकेज के लिए आपको तुरंत बुकिंग करानी पड़ेगी क्योंकि काफी कम समय बचा है।
इन स्टेशनों पर रूकेगी भारत गौरव ट्रेन
भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन 25 जून को कोलकाता रेलवे स्टेशन से शुरू होकर 2 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन खड़गपुर जंक्शन, टाटा, मुरी, रांची, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुर, गोमाह जंक्शन, हजारीबाग रोड के स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा ट्रेने कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी रूकेगी। भारत गौरव पर्यटन ट्रेन के साथ आप कई जगह देख पाएंगे। इसमें कटरा-वैष्णो देवी मंदिर, ऋषिकेश में राम झूला और लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट का आध्यात्मिक माहौल को देख पाएंगे। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर मनमोहक गंगा आरती देख सकते हैं।
भारत गौरव पर्यटन ट्रेन में कुल 790 यात्री बैठ सकते हैं। यह तीन केटेगरी में मिलेगी। ट्रेन में 580 सीटों वाला इकोनॉमी क्लास, 150 सीटों वाला स्टैंडर्ड क्लास और 60 सीटों वाला कम्फर्ट क्लास होगा। भारत गौरव ट्रेन शुरू करने के लिए इकोनॉमी क्लास में अपने टिकट बुक करने के लिए प्रति यात्री 13,680 रुपये देने होंगे। स्टैंडर्ड और कम्फर्ट क्लास का किराया क्रमशः 21,890 रुपये और प्रति यात्री 23,990 रुपये है।
देख सकते हैं देश के तीर्थ स्थल
भारत गौरव पर्यटन ट्रेन एक भारत श्रेष्ठ भारत और देखो अपना देश पहल का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस टूर पैकेज में जैसे भोजन, ट्रैवल इंश्योरेंस, टूर मैनेजर, आरामदायक रहना और ऑनबोर्ड सुरक्षा शामिल है।
यहां बुक कर सकते हैं टिकट
टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाएं। किसी भी कठिनाई के समय में आप 8595904082 या 8595904077 पर डायल करके भी आरक्षण कर सकते हैं।