Market outlook: यूएस फेड के फैसले के पहले हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 15 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook:बैंक और आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। मेटल, एफएमसीजी, तेल- गैस और पावर इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की तेजी आई। रेन इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और ओबेरॉय रियल्टी में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 10:13 PM
बाजार में अपट्रेंड बरकरार है। उम्मीद है कि निफ्टी जल्द ही 18800 के स्तर तक पहुंच जाएगा। निफ्टी के लिए 18630 - 18620 एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करेगा जबकि 18778 - 18800 पर इसके लिए तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है

Market outlook: बाजार 14 जून को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है। हालांकि ये बढ़त मामूली रही है क्योंकि निवेशक फेड रेट के फैसले से पहले सतर्क नजरिया अपनाते नजर आए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 85.35 अंक या 0.14 फीसदी बढ़कर 63,228.51 पर और निफ्टी 39.70 अंक या 0.21 फीसदी बढ़कर 18755.90 पर बंद हुआ है। अमेरिकी में रिटेल महंगाई के दो साल से अधिक के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों की नजर अब फेडरल रिजर्व की नीति बैठक के परिणाम और इसके आगे के गाइडेंस पर है।

भारत में थोक महंगाई (WPI) अप्रैल के -0.92 फीसदी से गिरकर मई में -3.48 फीसदी हो गई है। अप्रैल में थोक महंगाई साढ़े सात साल में सबसे कम रही है। पिछली बार थोक महंगाई नवंबर 2015 में -3.68 फीसदी के सबसे निचले स्तर पर रही थी।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और भारती एयरटेल निफ्टी के टॉप लूजर रहे।


बैंक और आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। मेटल, एफएमसीजी, तेल- गैस और पावर इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की तेजी आई।

रेन इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और ओबेरॉय रियल्टी में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। जबकि बंधन बैंक, केनरा बैंक और इप्का लैब्स में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला। एचडीएफसी एएमसी, जीएनएफसी और रेन इंडस्ट्रीज के वॉल्यू में 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।

15 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि गुरुवार को यूएस एफओएमसी की बैठक के नतीजे से पहले बाजारों ने सावधानी बरती, लेकिन मेटल और तेल-गैस शेयरों में हुई चुनिंदा खरीदारी के चलते बाजार आज लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। तकनीकी रूप से निफ्टी ने 18700 के पास सपोर्ट लिया और तेजी से वापसी करता दिखा। लेकिन निफ्टी 18775 के महत्वपूर्ण स्तर को पार करने में विफल रहा। बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी तेजी का है। लेकिन अगर निफ्टी 18700 से नीचे फिसलता है तो इसमें एक त्वरित इंट्राडे करेक्शन देखने को मिल सकता है।

ट्रेडर्स के लिए 18775 तत्काल ब्रेकआउट स्तर होगा और इसके ऊपर जाने पर निफ्टी में 17900-17950 तक की रैली आ सकती है। दूसरी तरफ, 18700 के नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ने की संभावना है और इसके नीचे इंडेक्स 18600-18575 के स्तर को फिर से टेस्ट कर सकता है।

यूएस फेड इस बार नहीं बढ़ाएगा ब्याज दर, मिडकैप शेयरों में दिखेगी जोरदार तेजी

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज गैप के साथ खुला और पूरे दिन इसमें रेंजबाउंड एक्शन देखने को मिला। दैनिक चार्ट पर, हम देख सकते हैं कि निफ्टी लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है। यह धीरे-धीरे पिछले स्विंग हाई 18778 की ओर बढ़ रहा है। एक बार इसे पार करने के बाद निफ्टी में और तेजी आएगी।

ऑवरली और डेली मोमेंटम इंडीकेटर अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। ऊपर या नीचे किसी भी तरफ की दिशा तय होने पर ये दोनों एक साथ हो जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि आज बैंक निफ्टी निगेटिव में बंद हुआ है। कुल मिलाकर बाजार में अपट्रेंड बरकरार है। उम्मीद है कि निफ्टी जल्द ही 18800 के स्तर तक पहुंच जाएगा। निफ्टी के लिए 18630 - 18620 एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करेगा जबकि 18778 - 18800 पर इसके लिए तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।

जहां तक बैंक निफ्टी की बात है तो ये इंडेक्स आज निगेटिव जोन में बंद हुआ है। यह 20-डे मूविंग एवरेज (44000) के आसपास एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि बैंक निफ्टी इस सपोर्ट को बनाए रखेगा और फिर से तेजी पकड़ेगा। इसका शॉर्ट टर्म टारगेट 44500 पर दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।