Get App

Q2 Results: एग्रोकेमिकल कंपनी को ₹56 करोड़ का मुनाफा, ₹5 डिविडेंड का ऐलान

Q2 Results: एक एग्रोकेमिकल कंपनी के दूसरी तिमाही में रेवेन्यू में 7.5% की बढ़ोतरी हुई, लेकिन मुनाफा 5.1% गिरकर ₹56 करोड़ रह गया। कंपनी ने ₹5 अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 10:12 PM
Q2 Results: एग्रोकेमिकल कंपनी को ₹56 करोड़ का मुनाफा, ₹5 डिविडेंड का ऐलान
Insecticides के बोर्ड ने हर शेयर पर ₹5 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

Insecticides Q2 Results: एग्रोकेमिकल कंपनी Insecticides (India) Ltd ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5.1% गिरकर ₹56 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹59 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है। सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 7.5% बढ़कर ₹686 करोड़ रहा। EBITDA भी 4.5% बढ़कर ₹93 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹89 करोड़ था।

पहली छमाही में मुनाफा 15% गिरा

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा। इस दौरान रेवेन्यू 2% गिरकर ₹1,298 करोड़ रहा। पिछले साल की पहली छमाही में यह ₹1,329 करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें