ट्रांसेड कंसल्टेंसी के सीईओ कार्तिक झवेरी का कहना है कि निवेशकों को इंश्योरेंस को निवेश प्रोडक्ट मानकर निवेश नहीं करना चाहिए। इंश्योरेंस पॉलिसी रिस्क कवर के लिए ही लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इंश्योरेंस से जुड़ी उलझनों पर कार्तिक झवेरी की सलाह -

ट्रांसेड कंसल्टेंसी के सीईओ कार्तिक झवेरी का कहना है कि निवेशकों को इंश्योरेंस को निवेश प्रोडक्ट मानकर निवेश नहीं करना चाहिए। इंश्योरेंस पॉलिसी रिस्क कवर के लिए ही लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इंश्योरेंस से जुड़ी उलझनों पर कार्तिक झवेरी की सलाह -
सवाल : 2008 में अवीवा का यूलिप प्लान लिया था। एजेंट ने कहा था 3 साल प्रीमियम दे कर, 4 साल में पैसे निकाल सकते हैं। 2012 जून में मैसेज आया कि पॉलिसी अपने आप बंद हो चुकी है और 10,000 रुपये का चेक भेजा जा चुका है। लेकिन मुझे कोई चेक नहीं मिला है। मुझे क्या करना चाहिए?
कार्तिक झवेरी : आपको अवीवा के ऑफिस जा कर पॉलिसी के बारे में पता करना चाहिए। अगर आपने सरेंडर फॉर्म साइन कर दिया था, तभी आपकी पॉलिसी बंद हो सकती है।
सवाल : मेरी उम्र 32 साल है। मेरे पास आईसीआईसीआई प्रु से 50 लाख रुपये कवर का टर्म प्लान है। अब कवर बढ़ाकर 1 करोड़ करना है। अवीवा आई लाइफ 35 साल के लिए सालाना 9200 रुपये के प्रीमियम पर 1 करोड़ रुपये का कवर दे रही है। क्या आईसीआईसीआई प्रु का कवर बंद करके, नया प्लान लेना चाहिए?
कार्तिक झवेरी : आप आईसीआईसीआई प्रु का टर्म प्लान बंद करके अवीवा आई लाइफ का टर्म प्लान जरूर ले सकते हैं। लेकिन पहले आपको अपना 1 करोड़ रुपये का इश्योरेंस कराना होगा और फिर उसके बाद आप आईसीआईसीआई प्रु पॉलिसी बंद कराने के लिए अर्जी दें।
सवाल : जनवरी 2012 में सालाना 20,000 रुपये प्रीमियम का एचडीएफसी यंगस्टार सुपर प्लान लिया था। अभी उसकी फंड वैल्यू 18,587 रुपये है। क्या पॉलिसी पूरे टर्म के लिए रखना चाहिए या फिर जब बढ़िया रिर्टन दिख रहा हो, तो पैसे निकाल लेने चाहिए? क्या फंड्स स्विच करने से बढ़िया रिटर्न मिल सकता है?
कार्तिक झवेरी : एचडीएफसी यंगस्टार सुपर प्रीमियम एक यूनिट लिंक्ड चाइल्ड प्लान है जिसमें पेरेंट को लाइफ कवर मिलता है और बच्चे का भविष्य सुरक्षित होता है। इसमें 5 फंड में निवेश का विकल्प है। इस पॉलिसी में 1-7 साल तक 4 फीसदी एलोकेशन चार्ज होता है और 8 वें साल से 1 फीसदी एलोकेशन चार्ज लगता है। साल के फंड वैल्यू का 1.35 फीसदी फंड मैनेजमैंट चार्ज करता है।
यूलिप पॉलिसी में कम से कम 5 साल तक प्रीमियम भरना पड़ता है। अगर आप 5 साल से पहले पॉलिसी बंद करते हैं तो आपको नुकसान हो सकता हैं। इसलिए आप कम से कम 5 साल तक पॉलिसी जारी रखें। आगे आपको एचडीएफसी यंगस्टार सुपर प्लान से करीब 12-15 फीसदी का रिटर्न मिलेगा।
सवाल : आईसीआईसीआई प्रु लाइफ टाइम में 2003 से निवेश कर रहा हूं। मुझे कहा गया था 10 साल में पावर ऑफ कंपाउडिंग का फायदा दिखेगा। अब किसी ने बताया कि यूलिप में पावर ऑफ कंपाउडिंग काम नहीं करता। क्या करना चाहिए?
कार्तिक झवेरी : पावर ऑफ कंपाउडिंग के काम करने के लिए कोई तय समय सीमा नहीं होती। फिकस्ड इनकम प्रोडक्ट में कंपाउडिंग पहले दिन से ही शुरू होता है लेकिन इक्विटी में थोड़ा वक्त लगता है।
सवाल : पिताजी की उम्र 55 साल और सैलरी सालाना 1.5 लाख रुपये है। पिताजी के लिए 10 साल के लिए 10-25 लाख रुपये कवर की पॉलिसी लेनी है। टर्म प्लान लेने पर प्रीमियम ज्यादा है, एनडाउमेंट पॉलिसी में कवर कम है। क्या लेना चाहिए?
कार्तिक झवेरी : आप अपने पिताजी के लिए एनडाउमेंट पॉलिसी ना लें। बल्कि टर्म प्लान लें और बचे हुए पैसे पीपीएफ, फिक्सड डिपॉजिट या म्युचुअल फंड में डालें। एनडाउमेंट प्लान, प्रोटेक्शन प्लान और सेविंग प्लान का मिक्स प्लान है। इसमें पॉलिसी टर्म पूरा करने पर पॉलिसी धारक को सम अश्योर्ड और बोनस मिलता है। पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु पर सम अश्योर्ड परिवार को मिलता है।
वीडियो देखें
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।