Get App

हेल्थ इंश्योरेंस पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मायइंश्योरेंसक्लब डॉट कॉम के सीईओ दीपक योहानन बता रहें हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2012 पर 8:48 AM
हेल्थ इंश्योरेंस पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भारत में बड़ी संख्या में लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस के महत्व और इसकी उपयोगिता को जाना है। वहीं अब लोग हेल्थ कवर लेने के लिए एक अच्छा बजट भी तैयार करने लगे हैं। हालांकि हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर जानकारियों का अभाव और मन में उठते कई प्रश्नों के चलते हेल्थ कवर लेने की इच्छा को कई लोग टाल देते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इंश्योरेंस प्लान लेते समय कौन-कौन सवाल प्राय: सामने आते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से क्या फायदा होगा

 इंश्योरेंस पॉलिसी में दुर्घटना होने या बीमारी के समय होने वाला अस्पपताल खर्च कवर हो जाता है। साथ ही इलाज के लिए आने-जाने  और होने वाले अन्य खर्चों  का कवर भी इंश्योरेंस पॉलिसी में हो जाता है।

प्री-हॉस्पिटलाइजेशन: इंश्योरेंस पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने से पहले होने वाले खर्च का भुगतान किया जाता है।

पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन: अस्पताल से निकलने के बाद भी होने अतिरिक्त दवाइयों इत्यादि पर होने वाला खर्च में पॉलिसीधराक को इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से मिल जाता है। साथ ही पॉलिसी में ऐसे मेडिकल खर्चों का भुगतान पॉलिसी धारक को किया जाता है, जिन बीमारियों में अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है।

क्या इंश्योरेंस पॉलिसी से प्रीमियम में बदलाव होता है?

पॉलिसीधारक के मन में यह सवाल अक्सर आता है उसके द्वारा भुगतान किया जा प्रीमियम हर साल समान रहेगा या फिर इसमें कोई बदलाव होगा। वहीं मेडीक्लेम लेने या नहीं लेने पर प्रीमियम में बदलाव होता है या नहीं। ये ऐसे कई सामान्य सवाल हैं जो पॉलिसीधारक के मन में अक्सर आते रहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें