यह पहली बार है जब लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस के इतिहास में किसी कंपनी ने अनलिमिटेड विड्रॉअल (Unlimited Withdrawal) की सुविधा दी है। दरअसल, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस ने अपना नए प्लान ABSLI एश्योर्ड फ्लेक्सी सेविंग्स प्लान लॉन्च किया है। इसके तहत पॉलिसीधारकों को पूरी तरह से गारंटीड बेनेफिट्स दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें अपनी पॉलिसी से Unlimited Withdrawal की सुविधा भी दी जा रही है। आदित्य बिड़ला सन लाइफ का कहना है कि इससे पहले किसी भी इंश्योरेंस कंपनी ने अपने ग्राहकों को इस तरह की सुविधा नहीं दी है, जिससे उनका यह प्लान औरों से अलग है।
कंपनी ने कहा कि ABSLI एश्योर्ड फ्लेक्सी सेविंग्स प्लान पूरी तरह से गारंटीड, नॉन-लिंक्ड नॉन-पार्टिसिपेटिंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। यह प्लान पॉलिसीधारकों को सालाना इनकम देता है जो पॉलिसी टर्म खत्म होने से पहले 10 साल या 12 साल तक के लिए जमा होती है। इसमें सेविंग्स को बढ़ाने के लिए एनुअल इनकम बूस्टर 5% की दर से हर साल बढ़ता है। लेकिन इसमें शर्त यह है कि इस रकम को Withdraw नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा इस प्लान की खासियत यह है कि जरूरत पड़ने पर जमा रकम को वापस लेने की पॉलिसीधारक को कपली छूट है और इस पॉलिसी में Withdrawal पर कोई प्रतिबंध या शुल्क भी नहीं लगता है। आदित्य बिड़ला सन लाइफ ने अपने बयान में कहा कि लाइफ कवर के अलावा इस प्लान का मकसद ग्राहकों को लिक्विडिटी देते हुए उन्हें और मजबूत बनाना है, ताकि वे छोटी अवधि के अपने लक्ष्यों के पैसे की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।
ये भी हैं फायदे
इस प्लान में पॉलिसी मेच्योरिटी के दौरान पॉलिसीधारक को कुल प्रीमियम का 110 फीसदी भुगतान वापस कर दिया जाता है। साथ ही इस पॉलिसी के तहत इकट्ठा की गई पूरी रकम पर एकमुश्त लॉयल्टी एडिशन भी दिया जाता है। इस प्लान को मिनिमम 4 साल और मैक्सिमम 60 साल का व्यक्ति खरीद सकता है। इस प्लान में मेच्योरिटी की उम्र 86 साल है। प्लान के तहत न्यूनतम प्रीमियम सालाना 50 हजार रुपये है। वहीं, प्रीमियम की अधिकतम कोई सीमा नहीं है। इस प्लान के फायदे यह हैं कि इसमें सालाना प्रीमियम का 105% हर साल जोड़ा जाता है। साथ ही सालाना 5 फीसदी इनकम बूस्टर पहले से इकट्ठा की गई राशि को और बढ़ाता है। इस प्लान में 25 फीसदी कुल जमा राशि पर लॉयल्टी जोड़कर पॉलिसी अवधि के आखिर में पॉलिसी में जोड़ा जाता है और चुकाए गए कुल प्रीमियम का 110% मैच्योरिटी बेनिफिट के रूप में भुगतान किया जाता है। यह रकम पॉलिसी के तहत इकट्ठा की गई राशि के अतिरिक्त होती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
