Get App

Airtel के प्रीपेड यूजर हैं? इस प्लान के साथ मिलेगा 4 लाख का लाइफ इंश्योरेंस कवर

एयरटेल ने Bharti AXA Life Insurance के साथ पार्टनरशिप की है, जिसमें प्रीपेड बंडल के साथ 4 लाख तक का बिल्ट-इन इंश्योरेंस मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2019 पर 9:08 AM
Airtel के प्रीपेड यूजर हैं? इस प्लान के साथ मिलेगा 4 लाख का लाइफ इंश्योरेंस कवर

टेलीकॉम कंपनी Airtel के प्रीपेड कस्टमर्स के लिए अच्छी खबर है। जल्दी ही कंपनी उन्हें प्रीपेड पैक के साथ उन्हें 4 लाख तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर देगी।

एयरटेल ने Bharti AXA Life Insurance के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी अपने प्रीपेड बंडल के साथ 4 लाख तक का बिल्ट-इन इंश्योरेंस देगी। यह लाइफ कवर टर्म इंश्योरेंस जैसा होगा, जिसमें डेथ के बाद नॉमिनी को पैसे मिलेंगे। टर्म इंश्योरेंस प्लान में मैच्योरिटी वैल्यू नहीं होता। यह लाइफ कवरेज प्रीपेड प्लान का कॉम्पलीमेंट्री फीचर होगा और इसके लिए अलग से प्रीमियम नहीं भरना होगा।

एयरटेल का यह प्रीपेड-बंडल 599 रुपए की कीमत का है, इसमें 2GB डेटा हर रोज मिलेगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन और Bharti AXA Life Insurance की ओर से 4 लाख का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा।

इस रिचार्ज की वैलिडिटी 84 दिनों तक होगी और हर रिचार्ज के साथ इंश्योरेंस कवर तीन महीनों तक ऑटोमेटिकली कंटिन्यू रहेगा।

कैसे उठाएं फायदा?

इंश्योरेंस लेने के लिए आपको पहले SMS, Airtel Thanks App या फिर एयरेटल रिटेलर से इंश्योरेंस वाला प्रीपेड बंडल रिचार्ज कराना होगा।

नंबर रिचार्ज कराने के बाद आपको पॉलिसी एक्टिवेशन का मैसेज आएगा। अपने एयरटेल नंबर के साथ जो भी नाम आपने रजिस्टर कराया है, उसके साथ आपकी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी जेनरेट हो जाएगी। इसके बाद आप ऐयरटेल थैंक्सऐप पर जाकर या फिर किसी एयरेटल रिटेलर के पास जाकर अपनी बाकी की डिटेल्स भर सकते हैं। यूजर्स की ओर से रिक्वेस्ट करने पर इंश्योरेंस की एक हार्डकॉपी उसके डोरस्टेप पर डिलीवर कर दी जाएगी।

यह लाइफ इंश्योरेंस कवर 18-54 साल के बीच के कस्टमर्स के लिए होगा और इसके लिए किसी तरह के मेडिकल एग्जामिनेशन और या पेपरवर्क की जरूरत नहीं होगी। सारे काम डिजिटली होंगे और इंश्योरेंस का सर्टिफिकेट डिजिटली डिलीवर किया जाएगा।

इस प्लान के लिए यूजर को अपना नॉमिनी बनाना होगा। डेथ होने के बाद इंश्योरेंस के पैसे नॉमिनी को मिलेंगे। नॉमिनी में आप अपने पति, पत्नी, बेटा, बेटी, भाई, बहन, माता,पिता, ससुर, सास, दादा, दादी, पोता, भतीजा या भतीजी को चुन सकते हैं।

एयरटेल का यह प्लान फिलहाल तमिलानाडु और पॉन्डिचेरी में अवेलेबल है। अगले कुछ महीनों में इसे देश के दूसरे हिस्सों में भी शुरू किया जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें