Get App

एंप्लॉयीज बेनिफिट्स देने में बेंगलुरु की कंपनियां सबसे आगे, 70% में ऑफर किया जा रहा ₹5 लाख से अधिक का बीमा

कर्मचारियों को सबसे अच्छे बेनिफिट्स की पेशकश फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी सर्विसेज, कंसल्टिंग बिजनेस, SaaS कंपनियों और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म्स से होती है। वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों से पता चला है कि भारत में हेल्थकेयर पर लगभग 55% खर्च अपनी जेब से किया जाता है। दिल्ली में विशेष रूप से सांस संबंधी समस्याएं अधिक देखी जा रही हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 11, 2024 पर 4:08 PM
एंप्लॉयीज बेनिफिट्स देने में बेंगलुरु की कंपनियां सबसे आगे, 70% में ऑफर किया जा रहा ₹5 लाख से अधिक का बीमा
अगर बेनिफिट्स के क्लेम्स को देखें तो बेंगलुरु में क्लेम का एवरेज साइज 73,000 रुपये है।

कर्मचारियों को बेनिफिट्स देने के मामले में बेंगलुरु की कंपनियां सबसे आगे हैं। फिर भले ही उनका साइज कुछ भी हो। बेंगलुरु में 70% कंपनियां 5 लाख रुपये से अधिक की बीमा राशि की पेशकश कर रही हैं, वहीं 72% से अधिक कंपनियां मैटरनिटी बेनिफिट्स की पेशकश कर रही हैं। अन्य बड़े शहरों पर नजर डालें तो दिल्ली की 68% कंपनियां 5 लाख रुपये से अधिक के बीमा की पेशकश करती हैं और 63% कंपनियां मैटरनिटी बेनिफिट्स की पेशकश करती हैं।

इसके बाद मुंबई है। प्लम की प्रमुख रिपोर्ट, 'द स्टेट ऑफ एम्प्लॉई बेनिफिट्स 2024' से पता चला है कि मुंबई में केवल 60% कंपनियां 5 लाख रुपये से अधिक की बीमा राशि की पेशकश करती हैं। वहीं 62% कंपनियां मैटरनिटी बेनिफिट्स की पेशकश करती हैं।

क्या है क्लेम का साइज

अगर बेनिफिट्स के क्लेम्स को देखें तो बेंगलुरु में क्लेम का एवरेज साइज 73,000 रुपये है। दिल्ली में यह 62,375 रुपये और मुंबई में सबसे अधिक 92,796 रुपये है। यह सीधे तौर पर जीवन यापन की लागत यानि कॉस्ट ऑफ लिविंग की पुष्टि करता है। इन तीनों शहरों में कॉस्ट ऑफ ​लिविंग इस तरह है...

सब समाचार

+ और भी पढ़ें