यह बीमा कंपनी बांट रही 2,465 करोड़ रुपये का बोनस, कहीं आपने भी तो नहीं ली इसकी पॉलिसी

एचडीएफसी लाइफ ने अपने पार्टिसिपेटिंग प्लान्स के लिए 2,465 करोड़ रुपये के बोनस का ऐलान किया है, जो कंपनी की तरफ से अभी तक का सबसे ज्यादा बोनस है

अपडेटेड Jun 22, 2022 पर 3:04 PM
Story continues below Advertisement
एचडीएफसी लाइफ भारत की प्रमुख हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी और ग्लोबल इनवेस्टमेंट कंपनी Abrdn (Mauritius Holdings) 2006 Limited का एक ज्वाइंट वेंचर है

HDFC Life : एचडीएफसी लाइफ ने अपने पार्टिसिपेटिंग प्लान्स के लिए 2,465 करोड़ रुपये के बोनस का ऐलान किया है, जो कंपनी की तरफ से अभी तक का सबसे ज्यादा बोनस है। इस बोनस के लिए कंपनी के 5.87 लाख पॉलिसीहोल्डर्स इलिजिबल हैं। 2,465 करोड़ रुपये की कुल धनराशि में 1,803 करोड़ रुपये का बोनस इस साल मैच्योर हो रही पॉलिसीज पर बोनस या कैश बोनस के रूप में दे दिया जाएगा। बाकी बोनस का भुगतान भविष्य में किया जाएगा, जब पॉलिसी मैच्योर हो जाएंगी, या डेथ या सरेंडर की स्थिति में बंद हो जाएंगी।

साल दर साल बोन बढ़ा रही कंपनी

एचडीएफसी लाइफ की एमडी और सीईओ विभा पदालकर ने कहा, हम साल दर साल अच्छे बोनस का ऐलान करके खासे खुश हैं। यह हमारा पॉलिसीहोल्डर्स की उम्मीदों पर खरे उतरने का तरीका है, जो खुद को वित्तीय रूप से सुरक्षित रखने में विश्वास करते हैं।


मोदी सरकार दे रही है सस्ते में Gold खरीदने का मौका, आपके पास बचे हैं सिर्फ 3 दिन, जल्द उठाएं फायदा

एचडीएफसी लाइफ भारत की प्रमुख हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी और ग्लोबल इनवेस्टमेंट कंपनी Abrdn (Mauritius Holdings) 2006 Limited का एक ज्वाइंट वेंचर है। वर्ष 2000 में स्थापित भारत में एक अग्रणी, लिस्टेड और दीर्घकालिक बीमा समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। कंपनी इंडिविजुअल और ग्रुप इंश्योरेंस सॉल्यूशंस की पेशकश करती है। इनके जरिए कंपनी सुरक्षा, पेंशन, बचत इनवेस्टमेंट, एन्युटी और हेल्थ जैसी जरूरतें पूरी करती है।

PAN-Aadhaar Link: इस तारीख से पहले कर लें पैन-आधार लिंक, वरना लगेगा 1000 रुपये जुर्माना

50 से ज्यादा प्रोडक्ट्स का है पोर्टफोलियो

31 मार्च, 2022 तक कंपनी के पोर्टफोलियो में 7 ऑप्शनल राइडर बेनिफिट्स के साथ 39 इंडिविजुअल और 13 ग्रुप प्रोडक्ट्स हैं। एचडीएफसी लाइफ 372 शाखाओं और कई नए समझौतों और पार्टनरशिप्स के जरिये अतिरिक्त डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट के साथ देश भर में अपने ग्राहकों को सेवाएं दे रही है। HDFC Life की एनबीएफसी, एमएफआई और एसएफबी जैसे पारम्परिक पार्टनर्स और नए इकोसिस्टम पार्टनर्स को मिलाकर कुल 300 पार्टनरशिप्स हैं। कंपनी का फाइनेंशियल कंसल्टैंट्स के बीच मजबूत बेस है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।