Get App

आपको कितना बड़ा टर्म प्लान लेना चाहिए

अपनी जरूरतों और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर टर्म प्लान लेना जरूरी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2019 पर 11:37 AM
आपको कितना बड़ा टर्म प्लान लेना चाहिए

टर्म प्लान लेने के फायदे आप जानते होंगे लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपके लिए टर्म प्लान का कवर कितना होना चाहिए। यह जरूरी नहीं है कि किसी एक के लिए जितना कवर काफी है, दूसरे के लिए भी पर्याप्त होगा। टर्म प्लान हमेशा यह सोचकर लेना चाहिए कि आप अपने परिवार को जो लाइफस्टाइल दे रहे हैं, आपके जाने के बाद भी वह जारी रहे। नंबर के हिसाब से देखें तो किसी का टर्म प्लान उसके सालाना सैलरी का 8 से 10 गुना होना चाहिए। लेकिन साथ ही यह भी देखना जरूरी है कि आपकी जवाबदेही और कर्ज कितना है।

लाइफस्टाइल के हिसाब से लें टर्म प्लान

आपके जीने का तरीका क्या है। आपने अपने परिवार को किस तरह की जिंदगी की आदत डाली है। उसके हिसाब से ही कवर होना चाहिए। अगर आप लग्जरी चीजों पर बहुत खर्च करते हैं। आपकी कमाई बहुत ज्यादा है तो आपको बड़ा टर्म कवर चाहिए। इससे होगा ये कि आपके ना रहने पर आपके परिवार को सिर्फ आपकी कमी खलेगी आपके पैसों की नहीं।    

अगर आप कर्ज में हैं। आपकी EMI जाती है तो बेशक आपको इतना बड़ा टर्म कवर चाहिए जिससे आपके परिवार की जरूरतें पूरी हो सके और उन्हें अपने लाइफस्टाइल से समझौता ना करना पड़े।  

दूसरी तरफ अगर आप की लाइफ स्टाइल सीमित है। आपका खर्च कम है तो आप अच्छा खासा पैसा बचा सकते है। अगर आप सामान्य जीवन जीते हैं। आप पर कोई कर्ज नहीं है। लग्जरी पर कोई खास खर्च नहीं है तो आपको बहुत बड़ा टर्म कवर लेने की जरूरत नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें