ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना आपके मोटर इंश्योरेंस पर भारी पड़ सकता है। IRDA मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम कैसे लिंक कर रहा है। योर मनी में आज जानेंगे कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से आपकों किस प्रकार और कितना नुकसान हो सकता है
इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस लेने की सही उम्र क्या है। कितना हेल्थ इंश्योरेंस लेना चाहिए। क्या रिटायरमेंट के बाद भी आपको टर्म इंश्योरेंस मिल सकता है और कितनी उम्र तक आप कितने रुपये का टर्म इंश्योरेंस पा सकते हैं। ऐसे ही मुद्दों पर योर मनी में हमारे साथ 5nance.com की Insurance Head मंजू ढ़ाके बात कर रही हैं।
ट्रैफिक तोड़ने के नुकसान
ट्रैफिक नियमों का मोटर इंश्योरेंस पर असर होगा। इसके लिए मोटर इंश्योरेंस, ट्रैफिक नियमों को लिंक करने की तैयारी हो रही है। IRDA लिंक करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वर्किंग कमिटी का गठन हो गया है जिसे 8 हफ्ते में रिपोर्ट सौंपनी है।
इसके बाद से पॉलिसी होल्डर के रोड ट्रैक रिकॉर्ड का प्रीमियम पर असर होगा। पॉलिसी इश्यू करना, प्रीमियम घटाना-बढ़ाना उस पर निर्भर होगा। ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग का इंश्योरेंस पर असर होगा। रैश ड्राइविंग जैसी घटनओं पर प्रीमियम दोगुना हो सकता है।
कब लें हेल्थ इंश्योरेंस
हेल्थ इंश्योरेंस की बात करें तो कम उमर में एक बेसिक हेल्थ प्लान खरीदना जरूरी होता है। अगर 5 लोगों के परिवार के लिए इश्योरेंस लेना हो तो 5 लाख रुपये के कवर से शुरुआत करनी चाहिए। इसके पश्चात हर साल कवर बढ़ाने पर जोर देना चाहिए क्योंकि मेडिकल महंगाई की आम महंगाई से रफ्तार दोगुनी है।
कम उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस लेने के फायदे
कम उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस लेने का सबसे बढ़ा फायदा यह है कि आपकी PRE-EXISTING DISEASE (पहले से मौजूद बीमारी) इसमें कवर हो जाती हैं। इतना ही नहीं कई बीमारियों का वेटिंग पीरियड भी कवर हो जाता है।
