LIC Dhan Sanchay Plan : गारंटेड बेनिफिट के साथ लॉन्च हुई एलआईसी की यह खास पॉलिसी, यहां जानिए हर खूबी

एलआईसी का धन संचय प्लान 5 साल से अधिकतम 15 साल तक के लिए है। यह प्लान आपको निश्चित इनकम बेनिफिट्स देगा। साथ ही इसके साथ इनकम बेनिफिट्स में बढ़ोतरी, सिंगल प्रीमियम लेवल इनकम बेनिफिट्स और सिंगल प्लान की सुविधा मिलेगी

अपडेटेड Jun 15, 2022 पर 10:59 AM
Story continues below Advertisement
एलआईसी के इस प्लान में चुने गए विकल्प के तहत, पॉलिसीहोल्डर को डेथ बेनिफिट (Death Benefit) एकमुश्त या 5 साल तक किश्त के रूप में दिया जाएगा

LIC Dhan Sanchay Plan : भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) यानी LIC ने 14 जून, 2022 को अपनी गारंटेड बेनिफिट्स वाली खास पॉलिसी पेश की है। इस पॉलिसी का नाम है धन संचय प्लान (Dhan Sanchay Plan)। नॉन लिंक्ड, गैर भागीदारी वाली, बचत के साथ जीवन बीमा योजना आदि इसकी अहम खूबियां हैं। यह सुरक्षा के साथ-साथ बचत की सुविधा की भी पेशकश करती है। यह मैच्योरिटी की तारीख से पेआउट पीरियड के दौरान गारंटेड इनकम बेनिफिट (GIB) उपलब्ध कराती है और GIB की आखिरी किस्त के साथ यह गारंटेड टर्मिनल बेनिफिट भी देती है।

5 से 15 साल तक के लिए है प्लान

एलआईसी का धन संचय प्लान 5 साल से अधिकतम 15 साल तक के लिए है। यह प्लान आपको निश्चित इनकम बेनिफिट्स देगा। साथ ही इसके साथ इनकम बेनिफिट्स में बढ़ोतरी, सिंगल प्रीमियम लेवल इनकम बेनिफिट्स और सिंगल प्लान की सुविधा मिलेगी। एलआईसी धन संचय प्लान में लोन लेन की भी सुविधा मिलती है। साथ ही अतिरिक्त पैसे देकर आप राइडर्स भी हासिल कर सकते हैं।


LIC के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी, 4% चढ़कर 700 रुपए के ऊपर पहुंचा शेयर, अब निवेशक क्या करें

डेथ बेनिफिट के हैं ये ऑप्शन

यह प्लान पॉलिसी के जारी रहने के दौरान बीमित व्यक्ति की दुखद मृत्यु की स्थिति में परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट उपलब्ध कराता है। पॉलिसीहोल्डर द्वारा चुने गए विकल्प के तहत, डेथ बेनिफिट (Death Benefit) एकमुश्त या 5 साल तक किश्त के रूप में दिया जाएगा। इस प्लान में लोन की सुविधा के जरिये लिक्विडिटी की जरूरत का भी ध्यान रखा गया है।

LIC Policy: रोजाना 30 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर मिलेंगे 4 लाख रुपये, जानें कौनसी है ये स्कीम

इस पॉलिसी में पेश किए ये 4 प्लान

एलआईसी धन संजय प्लान (Dhan Sanchay Plan) के तहत कुल चार तरह के प्लान पेश किए गए हैं। इसके ए और बी प्लान के तहत 3,30,000 रुपये का सम एश्योर्ड प्लान पेश किया जाएगा। साथ ही प्लान सी के तहत 2,50,000 रुपये का न्यूनतम सम एश्योर्ड कवर दिया जाएगा। वही प्लान डी में 22,00,000 रुपये का सम एश्योर्ड कवर मिलेगा। इन प्लान के लिए अधिकतम प्रीमियम की लिमिट तय नहीं की गई है। इस प्लान के लिए न्यूनतम आयु वर्ष 3 साल है।

एलआईसी के धन संचय प्लान को एजेंट के जरिए ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। साथ ही इसे वेबसाइट www.licindia.in से ऑनलाइन मोड से भी खरीदने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही प्वाइंट ऑफ सेल परसन- लाइफ इंश्योरेंस (POSP-LI) या कॉमन पब्लिक सर्विस सेंटर्स से भी खरीदा जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।