Get App

LIC को किससे मिली टक्कर! धड़ाधड़ बिक रही लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, HDFC Life को झटका

Life Insurance Data: लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए पिछला महीना कैसा रहा, इसका आंकड़ा आ चुका है। सीएनबीसी-टीवी18 ने इसे लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें सामने आया है कि बीमा कंपनियों के लिए जुलाई मिली-जुली रही। एलआईसी और बजाज लाइफ के लिए जुलाई धमाकेदार रही तो एचडीएफसी लाइफ को अहम मोर्चे पर झटका लगा। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 11, 2026 पर 2:25 PM
LIC को किससे मिली टक्कर! धड़ाधड़ बिक रही लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, HDFC Life को झटका
पिछले महीने जुलाई में एलआईसी की नए बिजनेस से प्रीमियम (NBP) 24% की रफ्तार से बढ़ी तो एपीई की ग्रोथ 14% रही और रिटेलए एपीई 10% की रफ्तार से बढ़ा।

Life insurance July Data: पिछला महीना जुलाई दिग्गज लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए मिली-जुली रही। नए बिजनेस के कई अहम मोर्चे पर एलआईसी (LIC), बजाज लाइफ (Bajaj Life) और एक्सिस मैक्स लाइफ (Axis Max Life) की ग्रोथ मजबूत रही तो दूसरी तरफ एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) के APE (एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवैलेंट) में गिरावट आई। सालाना आधार पर जुलाई महीने में एचडीएफसी लाइफ की NBP (न्यू बिजनेस प्रीमियम) बढ़ी है लेकिन एपीई में गिरावट आई है। एनबीपी से कुल कितना नया प्रीमियम मिला, इसका पता चलता है तो एपीई नए बिजनेस को सालाना प्रीमियम के रूप में करता है जैसे कि सिंगल प्रीमियम वाली पॉलिसी का कुछ फीसदी हिस्सा ही इसमें लिया जाता है।

LIC, Bajaj Life और Axis Max Life के कारोबार की मजबूत ग्रोथ

पिछले महीने जुलाई में एलआईसी की नए बिजनेस से प्रीमियम (NBP) 24% की रफ्तार से बढ़ी तो एपीई की ग्रोथ 14% रही और रिटेलए एपीई 10% की रफ्तार से बढ़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें