Max Life ने लॉन्च की 6.14% गारंटेड रिटर्न वाली पॉलिसी, शुरुआत में देना होगा इतना प्रीमियम

यह प्लान न्यूनतम 3,000 रुपये के मंथली प्रीमियम पर लाइफ कवर प्रोटेक्शन के साथ 6.14 फीसदी तक के गारंटेड टैक्स फ्री रिटर्न की पेशकश करता है। कंपनी ने कहा कि यह प्लान मैक्स लाइफ की वेबसाइट और Policybazaar.com से भी खरीदा जा सकता है

अपडेटेड Jun 21, 2022 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
मैक्स लाइफ ने एक बयान में कहा, इस स्मार्ट फिक्स्ड रिटर्न डिजिटल प्लान के जरिये डिजिटल सेवी युवाओं को लक्ष्य बनाया गया है

Max Life Insurance Company : मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने अपना मैक्स लाइफ स्मार्ट फिक्स्ड रिटर्न डिजिटल प्लान (Max Life Smart Fixed return Digital Plan) लॉन्च किया है। यह एक नॉन लिंक्ड, गैर भागीदारी पूर्ण, व्यक्तिगत लाइफ इंश्योरेंस सेविंग्स प्लान है।

न्यूनतम पांच साल की अवधि वाले इन प्लान से कस्टमर्स को अपने शॉर्ट टर्म फाइनेंशियल गोल्स को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह प्लान न्यूनतम 3,000 रुपये के मंथली प्रीमियम पर लाइफ कवर प्रोटेक्शन के साथ 6.14 फीसदी तक के गारंटेड टैक्स फ्री रिटर्न की पेशकश करता है। कंपनी ने कहा कि यह प्लान मैक्स लाइफ की वेबसाइट और Policybazaar.com से भी खरीदा जा सकता है। हालांकि, प्लान खरीदने से पहले आपको पॉलिसी के नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

क्या आप भी ऑनलाइन वॉलेट पर लोन लेते हैं, खत्म हो सकती है ये सुविधा, जानिए क्या है RBI का नया फरमान


युवाओं पर केंद्रित है यह प्लान

कंपनी ने एक बयान में कहा, इस स्मार्ट फिक्स्ड रिटर्न डिजिटल प्लान के जरिये डिजिटल सेवी युवाओं को लक्ष्य बनाया गया है, जो तेज और झंझट मुक्त ऑनलाइन सेवाओं को तरजीह देते हैं। पारम्परिक बचत के साधनों की तुलना में उंचे रिटर्न के साथ ही इस प्रोडक्ट में गारंटेड, टैक्स फ्री ऑफरिंग और जीवन बीमा कवर भी दिया गया है। यह युवाओं को एक ही प्रोडक्ट में सेविंग और प्रोटेक्शन दोनों के फायदे देता है।

SBI vs Post Office Fixed Deposit: जानें एसबीआई और पोस्ट ऑफिस में कौन दे रहा है FD पर ज्यादा ब्याज

Max Life Smart Fixed return Digital Plan की मुख्य खूबियां

1. प्लान खरीदने के बाद तुरंत पुष्टि के साथ जुड़ने की सरल प्रक्रिया

2. मैच्योरिटी पर पूरी तरह गारंटेड रिटर्न का एकमुश्त भुगतान

3. महज पांच साल के लिए मासिक या सालाना प्रीमियम भुगतान का लचीलापन

4. चुने गए लक्ष्यों के तहत, ज्यादा प्रीमियम के भुगतान पर ज्यादा बेनिफिट्स की पेशकश

5. महिला कस्टमर्स के लिए विशेष बेनिफिट, 5 साल की पॉलिसी पर 0.25 फीसदी अतिरिक्त मैच्योरिटी बेनिफिट, 10 साल की पॉलिसी के लिए 0.5 फीसदी अतिरिक्त मैच्योरिटी बेनिफिट

6. आपात स्थिति में पॉलिसी पर लोन लेने का विकल्प

7.मौजूदा कर कानूनों के तहत प्रीमियम के भुगतान पर टैक्स बेनिफिट और टैक्स फ्री मैच्योरिटी बेनिफिट, जो चुने गए वेरिएंट पर निर्भर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।