Get App

UBER यूजर्स को देगा Accidental Insurance, जानिए क्लेम कैसे करना है

Uber अपने कार, थ्री-व्हीलर या बाइक से यात्रा करने वाले अपने यात्रियों को एक्सीडेंट के लिए बीमा ऑफर करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2019 पर 12:30 PM
UBER यूजर्स को देगा Accidental Insurance, जानिए क्लेम कैसे करना है

अमेरिका की कैब एग्रीगेटर कंपनी Uber अब अपने यूजर्स को सफर के दौरान एक्सीडेंट इंश्योरेंस देगी। कंपनी ने 25 सितंबर, 2019 को घोषणा की थी कि वो अपने कार, थ्री-व्हीलर या बाइक से यात्रा करने वाले अपने यात्रियों को एक्सीडेंट के लिए बीमा उपलब्ध कराएगी।

दुर्घटना में मौत होने या दिव्यांग होने पर पीड़ित को पांच लाख रुपए की बीमा राशि मिलेगी। अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में दो लाख रुपए और ओपीडी बेनेफिट के लिए 50,000 रुपए तक का बीमा होगा।

उबर की सेवाएं भारत के 40 शहरों में हैं। उबर ने इंश्योरेंस सर्विस के लिए BhartiAXA के साथ पार्टनरशिप की है। ऑटो और मोटरसाइकिल यात्रियों को बीमा कवर के लिए कंपनी ने TATA AIG से करार किया है।

यात्रियों को इसके लिए अलग से कोई कॉस्ट नहीं देना होगा।

कैसे करना है क्लेम

इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए यूजर को Past Trips सेक्शन में जाना होगा, यहां से अपनी राइड पर फीडबैक देना होगा। इसके बाद उन्हें Menu ऑप्शन में जाकर Help सेलेक्ट करके Trip and Fare Review में जाना होगा। इस सेक्शन में जाकर यूजर को I was involved in an accident का ऑप्शन चुनना होगा।

इसके बाद उबर की सपोर्ट टीम तुरंत यूजर से संपर्क करेगा और उसे इंश्योरेंस प्रोसेस की जानकारी देगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें