Get App

Vodafone Idea ने किया धमाका, 51 और 301 रुपये के रिचार्ज प्लान में उठाएं हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा

इस ऑफर में अस्पताल में भर्ती होने से लेकर कोरोना वायरस महामारी या पहले से किसी बीमारी पर कवर मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2021 पर 6:01 PM
Vodafone Idea ने किया धमाका, 51 और 301 रुपये के रिचार्ज प्लान में उठाएं हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा

Vodafone Idea Recharge Plan: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। लोग इससे बचने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। हेंल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी ले रहे हैं। लेकिन वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea - Vi) मोबाइल रिचार्ज करने पर हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा दे रही है। कंपनी के इस रिचार्ज प्लान में महज 51 रुपये और 301 रुपये का रिचार्ज कराने पर कोरोना वायरस महामारी जैसी तमाम दूसरी बीमारियों पर कवर मिल रहा है।

वोडाफोन आइडिया अपने यूजर्स को हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ देने के लिए आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस (Aditya Birla Health Insurance - ABHI) के साथ पार्टनरशिप किया है। कंपनी इस प्लान के तहत अस्पताल में भर्ती होने पर एक दिन के 1,000 रुपये तक दे रही है। जिसमें कोरोना वायरस जैसी महामारी भी शामिल है। वहीं ICU ट्रीटमेंट के लिए प्रतिदिन 2000 रुपये तक देगी।

वीआई हॉस्पिकेयर (Vi Hospicare) स्कीम के तहत कंपनी ग्राहकों को 51 रुपये और 301 रुपये के रिचार्ज पर हेल्थ इंश्योरेंस फ्री में दे रही है। इस नए ऑफर के तहत दोनों कंपनियां बड़े पैमाने पर उन लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस कवर मुहैया कराने की योजना बना रही हैं जो अभी तक किसी इंश्योरेंस प्लान का हिस्सा नहीं बने हैं।
 
वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड यूजर्स को Vi Hospicare) स्कीम के तहत अस्पताल में भर्ती होने पर कवर मुहैया कराया जाता है। कंपनी के यूजर्स को 24 घंटे के अस्पताल में भर्ती होने पर प्रतिदिन 1000 रुपये तक दे रही है। वहीं ICU ट्रीटमेंट के लिए प्रतिदिन 2000 रुपये कवर प्रतिदिन मिलता है। ।

क्या है कंपनी का 51 रुपये और 301 रुपये का प्लान

कंपनी का 51 रुपये वाला प्लान सिर्फ SMS मिलते हैं। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें 500 SMS फ्री मिलते हैं। दूसरे लाभ के तौर पर इसमें Hospicare की सुविधा मिलती है। वहीं, 301 रुपये में कंपनी एक अनलिमिटेड पैक ऑफर कर रही है। इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 1.5 GB डेटा, हर दिन 100 SMS फ्री और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें