टर्म प्लान पर मनोज असवानी की राय

मनोज असवानी का कहना है कि अलग-अलग कंपनियों से टर्म प्लान लेने पर डिस्काउंट नहीं मिलेगा।

अपडेटेड Dec 19, 2013 पर 3:28 PM

मायइंश्योरेंसक्लब डॉट कॉम के मनोज असवानी का कहना है कि अलग-अलग कंपनियों से टर्म प्लान नहीं लेना चाहिए। 1 करोड़ रुपये का टर्म प्लान एक ही इंश्योरेंस कंपनी से लेना चाहिए जिससे आपको कंपनी की ओर से डिस्काउंट मिल सकता है। अलग-अलग कंपनियों से टर्म प्लान लेने पर डिस्काउंट नहीं मिलेगा। इसके अलावा 2 साल बाद कवर 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये तक करना चाहिए।

टर्म प्लान 75 साल के बजाय 65 साल के लिए लेना उचित रहेगा। एगॉन रेलीगेयर का टर्म प्लान एक बेहतर प्लान है। इसके पहले से ही राइडर की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में अगर आपके पास प्लान है तो इसमें बने रहना उचित फैसला होगा। वहीं आय और जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ कवर की रकम बढाते जाना चाहिए।

वीडियो देखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।