भारत में बड़ी संख्या में लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस के महत्व और इसकी उपयोगिता को जाना है। वहीं अब लोग हेल्थ कवर लेने के लिए एक अच्छा बजट भी तैयार करने लगे हैं। हालांकि हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर जानकारियों का अभाव और मन में उठते कई प्रश्नों के चलते हेल्थ कवर लेने की इच्छा को कई लोग टाल देते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इंश्योरेंस प्लान लेते समय कौन-कौन सवाल प्राय: सामने आते हैं।
