Get App

हेल्थ इंश्योरेंसः टीपीए और इन हाउस क्लेम को जानें

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान चुनते वक्त थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (टीपीए) और इन हाउस क्लेम प्रक्रिया के बारे में जानना बहुत जरूरी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2013 पर 12:29 PM
हेल्थ इंश्योरेंसः टीपीए और इन हाउस क्लेम को जानें

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान चुनते वक्त थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (टीपीए) और इन हाउस क्लेम प्रक्रिया के बारे में जानना बहुत जरूरी है।

आजकल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में टीपीए होने को ऐसे प्रस्तुत किया जाता है जैसे वो हेल्थ इंश्योरेंस की यूएसपी हो। अक्सर लोग इस सवाल को जवाब ढ़ूढते रहते हैं कि टीपीए यानी थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर क्या है और इसके क्या क्या फायदे हैं।

आइए जानते हैं कि थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर क्या है

थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (जिसे टीपीए के नाम से जाना जाता है) आईआरडीए द्वारा प्रदान की गई एक विशेष हेल्थ केयर सर्विस प्रदाता है। टीपीए इंश्योंरेस कंपनियों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है जैसे अस्पतालों के साथ नेटवर्किंग, कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन के लिए प्रबंध करना, क्लेम प्रक्रिया करना और समय पर सेटलमेंट करना जैसी सेवाएं टीपीए प्रदान करता है।

टीपीए का काम मुख्य रुप से ग्राहक और इंश्योरेंस कंपनी के बीच संपर्क स्थापित करना है। ये बहुत सी परिस्थितियों में सहायता प्रदान करते हैं जैसेः

1.अगर ग्राहक पहले से तय हॉस्पिटलाइजेशन की सूरत में कैशलेस सुविधा उठाना चाहता हो तो इंश्योरेंस कंपनी का टीपीए द्वारा पहले से अप्रूव्ड फॉर्म भरना होता है और इसे हॉस्पिटलाइजेशन के 48 घंटों पहले टीपीए द्वारा सत्यापित कराना होता है।

2.अगर अचानक किए गए हॉस्पिटलाइजेशन की स्थिति में ग्राहक कैशलेस सुविधा का लाभ उठाना चाहता है तो अस्पतालों में टीपीए काउंटर तेज गति से इंश्योरेंस कंपनी से अनुमति ले सकता है जिससे मरीज का इलाज ना रुक सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें