Small saving scheme: PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि की ब्याज दरों पर चलेगी कैंची? आज होगा फैसला

सरकार छोटी बचत योजनाओं (Small saving scheme) की ब्याज दरों में कटौती कर सकती है

अपडेटेड Jun 30, 2021 पर 12:35 PM

सरकार छोटी बचत योजनाओं (Small saving scheme) की ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। आज 30 जून को समीक्षा बैठक होनी है जिसमें PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि जैसी स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों पर फैसला हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें कम हो सकती है।

एक्सपर्ट का कहना है कि ग्रोथ रेट को बेहतर करने के लिए वित्तीय और मौद्रिक दोनों तरह के सपोर्ट की जरूरत है। छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें कम होने से सरकार की लागत कम होगी और इससे अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा।

RBI और अन्य बैंक दोनों ही ब्याज दरों में कटौती के पक्ष में हैं। इससे पहले 31 मार्च को छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती की गई थी लेकिन अगले ही दिन निर्मला सीतारमण ने इस फैसले को एक भूल बताते हुए वापस ले लिया था। तब सरकार के पास विधानसभा चुनावों का दबाव था लेकिन अब ऐसी कोई स्थिति नहीं है जिसके कारण छोटी बचत योजनाओं पर कैंची चल सकती है।

बचत योजनाओं पर ब्याज दर

सुकन्या समृद्धि योजना - 7.6 फीसदी


NSC - 6.8 फीसदी


PPF - 7.1 फीसदी

सुकन्या समृद्धि योजना - 7.6 फीसदी

5 साल की सीनियर सिटीजन बचत योजना - 7.4 फीसदी

बचत जमा – 4 फीसदी

1 साल की FD - 5.5 फीसदी

किसान विकास पत्र  -  6.9 फीसदी

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।