PPF में पैसा लगाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी! अगले 3 दिनों में सरकार बढ़ा सकती है ब्याज

PPF: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (Public Provident Fund-PPF) में निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार अगले तीन दिनों में पीपीएफ पर ब्याज बढ़ा सकती है। सरकार को 31 दिसंबर 2022 से पहले PPF पर ब्याज की घोषणा करनी है

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 2:36 PM
अभी PPF में पैसा निवेश करने वाले लोगों को 7.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

PPF: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (Public Provident Fund-PPF) में निवेश करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार अगले तीन दिनों में पीपीएफ पर ब्याज बढ़ा सकती है। सरकार को 31 दिसंबर 2022 से पहले PPF पर ब्याज की घोषणा करनी है। अगर ब्याज में बदलाव नहीं हुआ तो PPF पर जो ब्याज दर मिल रही है, निवेशकों को वही दर पर ब्याज अगले एक क्वार्टर यानी नए साल के शुरुआती 3 महीनों में मिलेगा। अभी PPF में पैसा निवेश करने वाले लोगों को 7.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। अगर ये मौजूदा हालातों को देखें तो ये काफी कम है क्योंकि कई बैंक FD पर इससे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

बढ़ सकती है PPF पर ब्याज दरें

PPF के ग्राहक ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। PPF अकाउंटहोल्डर्स रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट में बढ़ोतरी के साथ ही पब्लिक प्रोविडेंट फंड में मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। पीपीएफ की तुलना में कई बैंक अब FD पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इसी कारण पीपीएफ पर ब्याज बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है क्योंकि ये देखा गया है कि PPF पर मिलने वाला ब्याज FD की तुलना में अधिक रहता है।


31 दिसंबर तक हो जाएगी घोषणा

केंद्र सरकार सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) की ब्याज दरों में तिमाही आधार पर रिवीजन करती है। पीपीएफ ब्याज दर में अगला रिवीजन इस महीने के अंत तक होने वाला है। इसलिए अगले साल की पहली तिमाही में लागू PPF ब्याज दर के बारे में 31 दिसंबर तक पता लगने की उम्मीद है। इस साल मई में आरबीआई के रेपो रेट में लगातार की गई बढ़ोतरी से बैंक कर्ज महंगा हो गया है और बचत योजनाओं पर ब्याज बढ़ा है। इसके बावजूद PPF समेत कई सरकारी बचत योजनाओं में मिलने वाला ब्याज नहीं बढ़ा है।

अभी इतना है PPF पर मिलने वाला ब्याज

सितंबर 2018 में पीपीएफ पर ब्याज दर 7.4 फीसदी थी। जून 2019 में यह बढ़कर 8% हो गया लेकिन तब से गिरना शुरू हो गया और अब PPF पर मौजूदा ब्याज दर 7.1% है। भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के बाद कई बैंक आम लोगों को FD पर 8 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। वहीं, कुछ बैंक और वित्तीय संस्थान सीनियर सिटीजन को एफडी पर 9 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

Hot Stocks: किर्लोस्कर फेरस, ऊषा मार्टिन, आरसीएफ में मिलगा 2-3 हफ्तों में 20% से ज्यादा रिटर्न, जानें कैसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।